Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

केरल के साइबर ठग रांची में धरे गए, महिला सरकारी कर्मी से ऐंठे थे 1 करोड़, जानें गिरोह का कैसे हुआ पर्दाफाश

Jharkhand : केरल की एर्नाकुलम पुलिस साइबर फ्रॉड करने वाले वाले जालसाजों को तलाश रही थी, वो अब झारखंड की राजधानी रांची में हत्थे चढ़ गए हैं. इनके गैंग का संचालन बिहार के नवादा जिले में स्थित वासलीगंज से किया जा रहा था.

केरल के साइबर ठग रांची में धरे गए

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Jharkhand News: साइबर फ्रॉड करने वाले जिन जालसाजों को केरल की एर्नाकुलम पुलिस काफी समय से तलाश रही थी, वे झारखंड की राजधानी रांची में मिले हैं. ये जालसाज एक अंतरराज्यीय गिरोह का हिस्सा हैं, जिसका संचालन बिहार के नवादा जिले में स्थित वासलीगंज से किया जा रहा था.

संवाददाता ने बताया कि वारसिलीगंज में बैठे सरगना गुर्गों को आमदनी में हिस्सेदारी दे रहे थे. आरोपी ने केरल के एर्नाकुलम निवासी महिला शोभा मेनन को 1.50 करोड़ लॉटरी लगने का झांसा देकर 1.12 करोड़ की ठगी की थी. जिसके बाद केरल की अपराध शाखा और सुखदेवनगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चारो आरोपी पकड़ में आए.

गिरफ्त में आए जालसाजों में ज्योतिष कुमार, मोहन कुमार, अजीत कुमार और नीरज कुमार शामिल हैं. एक आरोपी के पास से एक लाख नकद, छः आईफोन, 17 अलग कंपनियों के मोबाइल, विभिन्न बैंकों के 85 एटीएम कार्ड, दो फोर व्हीलर, तीन बाइक, विभिन्न बैंकों के 18 पासबुक, एक मोडम, एक लैपटॉप बरामद किया गया है. ज्योतिष कुमार, मोहन कुमार, अजीत कुमार मूलरूप से बिहार के नवादा जिला स्थित वारसिलीगंज का रहने वाला है. जबकि नीरज सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के किशोरगंज नीरज का रहने वाला है.

यह भी पढ़ें: UP News: संभल में लुप्त हो चुकी सोत नदी हुई पुनर्जीवित, कल-कल बह रहा पानी, प्रधानमंत्री ने “मन की बात” में किया जिक्र, बोले- “अगर हम ठान लें तो…बड़ा बदलाव ला सकते हैं”

पता चला है कि जालसाज ने पीड़ित महिला शोभा मेनन से डेढ़ करोड़ की लॉटरी लगने के नाम पर संपर्क किया. झांसे में लेने के बाद उसने सालभर में महिला से 1.12 करोड़ ठग लिये. खास बात यह भी है कि महिला सरकारी विभाग की रिटायर्ड कर्मचारी हैं. ठगी का एहसास होने पर महिला ने एर्नाकुलम की अपराध शाखा में 26 जुलाई 2023 को शिकायत दर्ज कराई थी. एर्नाकुलम अपराध शाखा ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर रांची पुलिस से सहयोग आरोपी को गिरफ्तार किया.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital