ली मेरीडियन होटल में आर्ट एग्जीबिशन
Delhi news: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ली मेरीडियन होटल जनपथ में एक आर्ट एग्जीबिशन का आयोजन किया गया. इस आर्ट एग्जीबिशन में छोटे—छोटे बच्चों ने अपना कला—कौशल दिखाया. आयोजक राहुल ठाकुर ने बताया कि ड्रीमस्फेयर विशेष रूप से सक्षम युवा कलाकारों की एक कला प्रदर्शनी है, जहां वे अपनी कलाकारी दिखा रहे हैं.
इस आर्ट एग्जीबिशन से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि नन्हे कलाकारों ने कैसी-कैसी चित्रकारी की है. चित्रकारी को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी. एग्जीबिशन में आई एक महिला ने कहा कि इस प्रदर्शनी का आयोजन आर्ट एन सोल्स अकादमी, नोएडा द्वारा किया गया.
आयोजकों के मुताबिक, जिन बच्चों ने इस आर्ट एग्जीबिशन में हिस्सा लिया, वे बेहद प्रतिभाशाली हैं और उनमें कला की गहरी समझ है.
यह भी पढ़िए: PPF से लेकर सुकन्या समृद्धि योजना में महीने की आखिर में हो सकता है बड़ा बदलाव! सरकार ले सकती है फैसला
बता दें कि पूरे कार्यक्रम का आयोजन राहुल ठाकुर द्वारा किया गया था, जो एकेडमी आर्ट एन सोल्स भी चलाते हैं. वह खुद एक आर्टिस्ट हैं और कई बच्चों के गुरु भी हैं. उनकी अकादमी में काफी कुछ समझाया—पढाया जाता है, जहां कोई भी ललित कला (finearts) सीख सकता है.
— भारत एक्सप्रेस
Delhi Metro Diwali Timings: दिवाली के मौके पर दिल्ली मेट्रो का टाइमटेबल बदल गया है.…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…
धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…
धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…
Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…