Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार के अस्पताल में लगी भीषण आग, एक की मौत

घटना शाहदरा के आनंद विहार थाना क्षेत्र में स्थित कॉसमॉस स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल की है, जहां अचानक आग लग गई. आग लगने से पूरे अस्पताल में धुआं भर गया, जिससे मरीजों का दम घुटने लगा.

पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार के अस्पताल में लगी भीषण आग, एक की मौत - भारत एक्सप्रेस

पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार स्थित एक अस्पताल में भीषण आग लग गई, जिससे मरीजों में हड़कंप मच गया. सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत की खबर आ रही है.

यह घटना शाहदरा के आनंद विहार थाना क्षेत्र में स्थित कॉसमॉस स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल की है, जहां अचानक आग लग गई. आग लगने से पूरे अस्पताल में धुआं भर गया, जिससे मरीजों का दम घुटने लगा.

इसके साथ ही कॉसमॉस स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में जो मरीज एडमिट थे, वे क्रिटिकल केस में पहुंच गए, उन्हें तुरंत रेस्क्यू कर पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में काम करने वाले लोग भी बेहोशी की हालत में रेस्क्यू किए गए.

फायर ब्रिगेड की आधुनिक मशीनों का प्रयोग किया गया

दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. इसके साथ ही मरीजों को निकालने के लिए फायर ब्रिगेड की आधुनिक मशीनों का प्रयोग किया गया.

इस दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर का प्रयोग कर अधिकारियों ने अस्पताल के अंदर प्रवेश किया. अस्पताल के शीशे को तोड़कर मरीजों और स्टाफ को बाहर निकाला गया. स्टाफ ने बताया कि धुएं की वजह से चारों ओर अंधेरा था. सांस लेने में दिक्कत हो रही थी.

अस्पताल से 11 लोगों का रेस्क्यू किया गया

घटना के बाद दमकल विभाग के अधिकारी अशोक कुमार जायसवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कॉसमॉस स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के ग्राउंड फ्लोर में दोपहर 12:12 बजे आग लगी और धुआं ऊपर वाले फ्लोर की ओर से उठ रहा था. मौके पर फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां पहुंचीं. फायर ब्रिगेड की दो टीमें बनाई गईं. एक टीम मरीजों का रेस्क्यू कर रही थी और दूसरी टीम आग बुझा रही थी. करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया गया.

अधिकारी ने बताया कि अस्पताल से 11 लोगों का रेस्क्यू किया गया, जिसमें से एक की मौत हो गई. मृतक की पहचान अमित के रूप में हुई है, जो अस्पताल में काम करता था.


ये भी पढ़ें: शरद पवार का बड़ा दावा- 2024 के महाराष्ट्र चुनाव में दो लोगों ने 160 सीटें दिलाने की गारंटी दी थी, राहुल गांधी और मैंनै ठुकराया


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism