Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

शहर में सस्ता घर दे रही है सरकार! लद्दाख में PMAY-U के प्रोग्रेस को लेकर प्रमुख सचिव संजीव खिरवार की अध्यक्षता में हुई बैठक

भारत सरकार द्वारा शुरू की गई PMAY-U, एक प्रमुख किफायती आवास योजना है. योजना के तहत लाभार्थियों को उनकी आवास इकाइयों के निर्माण या वृद्धि की सुविधा के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है.

प्रमुख सचिव संजीव खिरवार

प्रमुख सचिव संजीव खिरवार

PMAY-U केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में किफायती आवास और शहरी विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रही है. इसी क्रम में आवास और शहरी विकास विभाग, यूटी लद्दाख के प्रमुख सचिव, संजीव खिरवार ने एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई. प्रमुख सचिव ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्र में पीएमएवाई-यू के सफल कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए लद्दाख प्रशासन की प्रतिबद्धता के बारे में बताया. बैठक के दौरान, उन्होंने योजना के उद्देश्यों से भी संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया.

बैठक के दौरान अधिकारियों ने दिया प्रेजेंटेशन

बैठक के दौरान लेह और कारगिल के संबंधित विभागों ने अपने-अपने जिलों में पीएमएवाई-यू के स्टेटस पर प्रेजेंटेशन दिया. प्रेजेंटेशन के दौरान विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया, जिसमें लाभार्थी की पहचान, धन आवंटन निर्माण और सामने आने वाली चुनौतियां शामिल हैं. लेह और कारगिल के अधिकारियों ने पीएमएवाई-यू के तहत धन के आवंटन और उपयोग के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि आवास के निर्माण और वृद्धि को सुविधाजनक बनाने के लिए वित्तीय संसाधनों का उपयोग कैसे किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: INDIA Alliance: कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक में नहीं शामिल होंगे ललन सिंह, अब JDU की तरफ से ये नेता होगा शामिल

“पीएमएवाई-यू का लाभ क्षेत्र के प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचे”

सभा को संबोधित करते हुए, प्रधान सचिव संजीव खिरवार ने कहा कि पीएमएवाई-यू का लाभ क्षेत्र के प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचे. उन्होंने सभी अधिकारियों से लद्दाख के आवास परिदृश्य को बदलने के लिए मिलकर काम करने को कहा. बैठक के दौरान अहम मुद्दों पर चर्चा की गई. बैठक में बताया गया कि दोनों जिलों में पीएम आवास योजना का काम तेजी से किया जा रहा है. बता दें कि भारत सरकार द्वारा शुरू की गई PMAY-U, एक प्रमुख किफायती आवास योजना है. योजना के तहत लाभार्थियों को उनकी आवास इकाइयों के निर्माण या वृद्धि की सुविधा के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है.

बताते चलें कि बैठक एलएएचडीसी, लेह के उपायुक्त की उपस्थिति में आयोजित की गई थी. बैठक में नगरपालिका समिति, लेह के कार्यकारी अधिकारी और प्रमुख अधिकारी, एलएएचडीसी, कारगिल के उपायुक्त,आवास एवं शहरी विकास विभाग, यूटी लद्दाख के निदेशक; नगरपालिका समिति, कारगिल के कार्यकारी अधिकारी और प्रमुख अधिकारी केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति पर विचार-विमर्श करने के लिए शामिल हुए थे.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

 

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital