Aaj Ka Mausam: देश की राजधानी दिल्ली में मौसम आए दिन एक नया मोड़ ले लेता है. कभी तेज धूप से गर्मी और अमस बढ़ जाती है. तो कभी बारिश से मौंसम सुहाना हो जाता है. हालांकि बीते कुछ दिनों से दिल्ली के किसी भी इलाके में तेज बारिश नहीं हुई है, जिसके कारण न तो गर्मी से छुटकारा मिल रहा है और न ही बारिश का आनंद सही से उठाया जा रहा है.
वहीं मौसम के इन अलग-अलग रंगों के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर एरिया के साथ-साथ मौनसून ट्रफ भी बन रहा है. जिससे आशंका लगाई जा रही है कि दिल्ली-NCR में आंधी, तूफान और बारिश से भूचाल आने वाला है.
कैसे रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
दिल्ली में रह रहे लोगों को कब तक गर्मी और उमस का सामना करना होगा इस बात का खुलासा अह हो गया है. IMD की नई रिपोर्ट में बताया गया है कि दिल्ली के कुछ इलाकों में 21 अगस्त यानी गुरुवार को हल्की बारिश होने की संभावना है. IMD का कहना है कि गोपहर से शाम तक हल्की बारिश का मौसम बना रहेगा. इसके अलावा बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी. हालांकि गर्मी और अमस से पूरी तरह छुटकारा मिलने का कोई अनुमान नहीं लगाया गया है.
यूपी में मौसम का हाल
उत्तर प्रगेश में आज (21 अगस्त) गुरुवार के लिए तेज बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी यूपी में आज भारी बारिश हो सकती है साथ ही लोगों को सावधान रहने की भी सलाह दी गई है. इसके आलावा राज्य के 5 जिले ऐसे भी हैं जो बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं, जिसके कारण करीब 3 लाख से ज्यादा लोगों को इसका नुकसान उठाना पड़ा है.
मुंबई में आफत बनी बारिश
मुंबई में लोगों को बारिश के रौद्र रूप का सामने करना पड़ रहा है. पिछले 3 दिनों से लगातार मुंबई में तेज बारिश का दौर जारी है जिसके कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कई लोगों के घर उजड़ गए हैं तो कुछ के परिवार वाले ही उनसे दूर हो गए हैं. वहीं मौसम विभाग ने मुंबई के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




