Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Aalaya Apartment Collapse: पूर्व मंत्री का भतीजा मो. तारिक गिरफ्तार, फरार आरोपी फहद का वीडियो आया सामने

फरार बिल्डर फाहद याजदानी ने वीडियो वायरल कर अलाया अपार्टमेंट गिरने का अफसोस जताया है. साथ ही हैदर अब्बास के परिवार वालों के इंतकाल पर भी अफसोस जाहिर किया है.

Aalaya Apartment Collapse

फाइल फोटो

Edited by Nitish Pandey

Aalaya Apartment Collapse: लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में वजीर हसन रोड स्थित अलाया अपार्टमेंट के धराशायी होने के मामले में सपा के पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर के भतीजे मो. तारिक को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया है. दूसरी ओर इस मामले में फरार चल रहा तीसरा आरोपी बिल्डर फहद याजदानी का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह हैदर अब्बास की मां और बीवी की मौत पर अफसोस जताते हुए दिखाई दे रहा है। इस मामले में पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर का बेटा नवाजिश शाहिद पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। बता दें कि इस घटना में सपा प्रवक्ता हैदर अब्बास की बीवी और मां की मौत सहित तीन की मौत हुई थी. पूरे मामले में लखनऊ के साथ ही मेरठ और देहरादून पुलिस भी तारिक के ठिकानों पर दबिश दे रही थी.

फरार बिल्डर फहद याजदानी ने वीडियो वायरल कर अलाया अपार्टमेंट गिरने का अफसोस जताया है. साथ ही हैदर अब्बास के परिवार वालों के इंतकाल पर भी अफसोस जाहिर किया है. उसने कहा है कि – प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी और मौके पर गए अन्य मंत्री व अधिकारीगण से यह बात जाहिर करना चाहता हूं कि मुझे इस घटना में बदनाम किया जा रहा है. मुख्यमंत्री को गुमराह किया जा रहा है. मैं इस घटना के 2 दिन बाद अपना बयान आप लोगों को जाहिर कर रहा हूं. इस घटना की जानकारी हमने लोगों से ली है. आप लोगों को बताना चाहता हूं की इस बिल्डिंग से यजदान बिल्डर का कोई लेना देना नहीं है. इस घटना को लेकर मेरे खिलाफ साजिश की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Lucknow Building Collapse: मलबे से निकाला गया एक और महिला का शव, Alaya Apartment गिरने से मरने वालों की संख्या तीन हुई

बता दें कि बीते मंगलवार की शाम अपार्टमेंट भरभरा कर ढह गया था जिसमें सपा प्रवक्ता हैदर अब्बास की मां और बीवी सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी और 14 लोगों को निकाला गया था। चश्मदीदों ने बताया कि घटना से दो दिन पहले से अपार्टमेंट के मालिक बेसमेंट में बड़ी-बड़ी ड्रिल मशीनों से कुछ काम करा रहे थे जिसकी धमक से पूरा अपार्टमेंट हिल रहा था। इसका विरोध भी किया गया था लेकिन वे नहीं माने और इमारत ताश के पत्तों की तरह बिखर गयी।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital