देश

Punjab: आम आदमी पार्टी के विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा गिरफ्तार, जानें ED ने किस मामले में की कार्रवाई

Punjab News: आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा आज गिरफ्तार कर लिए गए. उनके खिलाफ बैंक फ्रॉड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने यह कार्रवाई की. ED ने 40 करोड़ बैंक फ्रॉड मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामला दर्ज किया था.

बता दें कि जसवंत सिंह गज्जन माजरा पंजाब के अमरगढ़ से ‘आप’ के विधायक हैं. उन्हें ED के अधिकारियों ने एक सार्वजनिक बैठक के दौरान उनके समन को नजरअंदाज करने के बाद पकड़ा. इस कार्रवाई से राजनीतिक तनाव बढ़ गया है और आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा पर उन्हें बदनाम करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है.

MLA पर थे करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप

ED ने ‘आप’ के विधायक को पूछताछ के लिए 3-4 समन दिए थे, लेकिन वो पूछताछ में शामिल नहीं हुए. जिसके बाद ED ने जसवंत सिंह गज्जन माजरा को आज गिरफ्तार कर लिया. ऐसी खबरें हैं कि पिछले साल सितंबर में, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित ₹41 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में जसवंत सिंह गज्जन माजरा से जुड़े 3 परिसरों की तलाशी ली थी, जिसमें उनका आवास भी शामिल था. जांच एजेंसी को कथित तौर पर तलाशी में ₹16.57 लाख नकद, विदेशी मुद्रा और आपत्तिजनक बैंक और संपत्ति के दस्तावेज़ बरामद हुए थे.

बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच ने शिकायत की थी

जसवंत सिंह गज्जन माजरा और तारा कॉर्पोरेशन लिमिटेड सहित अन्य के खिलाफ मामला पंजाब के लुधियाना में बैंक ऑफ इंडिया की एक शाखा की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था. उस दौरान मामले में कई व्यक्तियों, वरिष्ठ अधिकारियों और “अज्ञात लोक सेवकों” को भी नामित किया गया. यह गिरफ्तारी आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित विपक्षी दलों और नेताओं के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई की एक श्रृंखला का हिस्सा है. केजरीवाल को 2 नवंबर को दिल्ली शराब नीति मामले के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने इसके बजाय चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में प्रचार करने का फैसला किया.

यह भी पढ़िए: “अगर वो दोषी पाया जाता है…”, एल्विश यादव केस में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का बयान

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

4 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

4 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

21 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

35 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

58 minutes ago

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

2 hours ago