होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
मनीष सिसोदिया
Aam Aadmi Party: अन्ना आंदोलन से निकले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी बनाई. राजनीति में करीब 10 साल पहले आने वाली आप ने बड़ी तेजी के साथ अपने संगठन का विस्तार किया और हाल ही राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा भी प्राप्त कर लिया. आम आदमी पार्टी ने शुरुआत से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने की बातें कही हैं, लेकिन अब केजरीवाल की पार्टी विवादों और घोटालों की वजह से सुर्खियों में रहती है.
आप के अभी तक 5 मंत्री अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं. बीते दिन रविवार को डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति मामले में CBI द्वारा गिरफ्तार किया गया है. अब से करीब 10 महीने पहले ही स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था.
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के अलावा स्वास्थय मंत्री सत्येंद्र जैन, संदीप सिंह, जितेंद्र तोमर, सोमनाथ भारती, विजय सिंघला को अलग-अलग मामलों में जेल भेजा जा चुका है. इसमें फर्जी डिग्री, सीडी कांड और रिश्वत जैसे गंभीर मामले शामिल हैं. इसके अलावा आप के कई विधायक और नेता भी अलग-अलग विवादों के चलते जेल जा चुके हैं.
दिल्ली में आबकारी नीति में घोटाले के मामले में सीबीआई ने रविवार को डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया. इससे पहले करीब आठ घंटे की लंबी पूछताछ हुई. सिसोदिया आम आदमी पार्टी के दूसरे सबसे बड़े नेता हैं और पार्टी के रणनीतिकारों में से एक हैं. दिल्ली सरकार में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद दूसरे सबसे ताकतवर नेता हैं.
आप सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था. उनको मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था. ईडी ने जैन की 4.81 करोड़ की संपत्ति जब्त की थी. बताया गया है कि जैन के परिवार के लोग कुछ ऐसी फर्म से जुड़े थे जो PMLA के तहत जांच के दायरे में हैं.
आप सरकार में मंत्री रहे संदीप सिंह को महिला से रेप के मामले में गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में उनको जेल भेजा गया था. इस घटना की एक सीडी भी सामने आई थी. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था. हालांकि उन्हें इस मामले के बाद पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया था.
दिल्ली सरकार में कानून मंत्री जितेन्द्र सिंह को साल 2015 में गिरफ्तार किया गया था. उन पर वकालत की फर्जी डिग्री रखने के आरोप लगे थे. एक आरटीआई (RTI) के हवाले से पता चला कि जितेंद्र की डिग्री फर्जी है.
पंजाब सरकार में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के मामले में जेल भेजा गया था. इसके बाद एंटी करप्शन ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्री विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया.
सोमनाथ भारती हमेशा से आप पार्टी के सबसे ज्यादा विवादित नेताओं से एक हैं. उनके अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप लगा था. उन्हें विवादित बयान देने के लिए भी गिरफ्तार जा चुका है.
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…
Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…
दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…