Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

जालंधर: भ्रष्टाचार के मामले में AAP विधायक रमन अरोड़ा गिरफ्तार, नजदीकी सहयोगी महेश माखीजा भी हिरासत में

AAP विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस ब्यूरो ने जालंधर में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया. उनके सहयोगी महेश माखीजा भी हिरासत में, मामले से पंजाब की राजनीति में हलचल.

जालंधर, 31 मई: पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार में एक और बड़ा राजनीतिक झटका सामने आया है. पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने शुक्रवार देर रात जालंधर से AAP विधायक रमन अरोड़ा को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. उनके साथ उनके करीबी सहयोगी महेश माखीजा को भी हिरासत में लिया गया है.

रमन अरोड़ा पर आरोप है कि उन्होंने जालंधर नगर निगम के एक अधिकारी के साथ मिलकर भ्रष्टाचार किया. विजिलेंस ब्यूरो ने जांच के दौरान इस साजिश का खुलासा किया, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया गया.

बताया जा रहा है कि विधायक अरोड़ा ने निगम अधिकारी के साथ मिलकर अनुचित लाभ उठाया और कई मामलों में सरकारी प्रक्रियाओं की अनदेखी की. इस मामले की जांच काफी समय से चल रही थी, और जैसे ही पर्याप्त सबूत मिले, विजिलेंस टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की.

रमन अरोड़ा आम आदमी पार्टी के तीसरे विधायक हैं जिन पर खुद उनकी ही सरकार के तहत भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं और जिन पर कार्रवाई हुई है. इससे पहले भी पार्टी की “भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस” नीति के तहत दो अन्य विधायकों पर कार्यवाही हो चुकी है.

महेश माखीजा हिरासत में :

महेश माखीजा, जो विधायक रमन अरोड़ा के बेहद करीबी माने जाते हैं, को भी इसी मामले में विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है. उन पर अरोड़ा के साथ मिलकर निगम कार्यों में भ्रष्ट गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप है.

राजनीतिक हलचल तेज:

इस मामले के सामने आने के बाद राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है. विपक्ष ने सरकार पर हमला बोलते हुए सवाल उठाए हैं कि अगर सत्तारूढ़ पार्टी के ही नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, तो आम जनता का भरोसा किस पर रहेगा.

AAP सरकार ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन यह गिरफ्तारी पार्टी की पारदर्शिता और जवाबदेही की नीति की कड़ी परीक्षा मानी जा रही है. विजिलेंस ब्यूरो ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और हो सकता है आने वाले दिनों में कुछ और नाम भी सामने आएं.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital