देश

“अदालत तय करेगी कि कौन भ्रष्ट है और कौन नहीं, मुझे कोई अफसोस नहीं”, पूरे सत्र से निलंबित होने के बाद बोले AAP सांसद सुशील कुमार रिंकू

Parliament Monsoon Session 2023: आम आदमी पार्टी के इकलौते सांसद सुशील कुमार रिंकू (Sushil Kumar Rinku) को गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (OM Birla) के आसन के सामने कागज फाड़कर फेंकने के लिए मानसून सत्र की शेष अवधि से निलंबित कर दिया गया है. लोकसभा में आज दिल्ली के अधिकारियों के ट्रांस्फर और पोस्टिंग से जुड़े ‘दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक 2023’ के पारित होने के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद रिंकू के खिलाफ यह कार्रवाई की गई.

विधेयक पारित होने के तुरंत बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह किया कि आम आदमी पार्टी के सदस्य रिंकू ने कागज फाड़कर आसन के सामने फेंका है. इनको निलंबित किया जाए. इसके बाद जोशी ने प्रस्ताव भी पेश किया कि, ‘‘नियम 374 के तहत मैं यह प्रस्ताव रखता हूं कि रिंकू ने आसन के सामने कागज फेंका है, ऐसे में उन्हें सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किया जाना चाहिए.”

लोकसभा में बिल पास राज्यसभा की तैयारी

आप सांसद के निलंबन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि, ‘‘मैंने प्रयास किया कि माननीय सदस्य सुशील कुमार रिंकू सदन की गरिमा बनाए रखें, लेकिन उन्होंने सदन की मर्यादा को कम करने की कोशिश की, इसलिए मैं उन्हें नामित करता हूं.’’ इससे पहले विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए आप सांसद रिंकू ने आरोप लगाया था कि इस विधेयक के पारित होने से संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की सोच खत्म हो जाएगी. वहीं हंगामे के बाद विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर लिया. हालांकि यह ध्वनि मत से बिल पारित हो गया. अब यह बिल राज्यसभा में पेश किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- IND VS WI: T20 मैच से पहले राष्ट्रगान के समय हार्दिक पांड्या की आंखों से निकले आंसू, तस्वरी सोशल मीडिया पर वायरल

‘मुझे इस बात का अफसोस नहीं’

संसद सत्र से निलंबित किए जाने के बाद आप सांसद ने सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि, “जब चुनी हुई सरकार की शक्तियां गैर-निर्वाचित और नौकरशाहों को दे जाएंगीं तो यह एक तरह से संविधान का अपमान है. उन्होंने कहा कि अदालत तय करेगी कि कौन भ्रष्ट है और कौन नहीं?  मुझे इस बात का अफसोस नहीं है कि लोगों के लिए आवाज उठाने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए मुझे निलंबित कर दिया गया.”

सीएम केजरीवाल का अमित शाह पर पलटवार

Rahul Singh

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

5 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

45 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

57 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago