होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
आप ने पीएम मोदी के खिलाफ खोला पोस्टर अभियान (फोटो ट्विटर)
BJP and AAP Poster war: दिल्ली में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पोस्टर वार के जरिए हमला बोला गया है. शहर में गुरुवार को अलग-अलग जगहों पर नये पोस्टर लगे हुए दिखाई दिए. जिसपर लिखा हुआ है कि क्या भारत के प्रधानमंत्री पढ़े-लिखे होने चाहिए? इससे पहले भी राजधानी में पीएम मोदी की शिक्षा को लेकर पोस्टर लगाये थे. जिसके बाद बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच सियासी जंग शुरू हो गई थी. उस समय दिल्ली की दीवारों पर लगे हुए पोस्टरों में लिखा था कि ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’.
दिल्ली में लगाए गए पोस्टर में प्रधानमंत्री मोदी को उनकी शैक्षणिक योग्यता को लेकर निशाना साधा गया है. और पूछा गया है कि क्या भारत के पीएम को पढ़े लिखे होना चाहिए?
बता दें कि बीते दिनों पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम की शिक्षा को लेकर सवाल उठाए थे. जिसके बाद आप के कार्यकर्ता और नेता पीएम की शिक्षा को लेकर हमला बोल रहे हैं. इसी सिलसिले में आज आम आदमी पार्टी गुरुवार को देश भर के राज्यों में पोस्टर लगाएगी. पार्टी की सभी राज्य इकाइयों को अपने-अपने राज्यों में पोस्टर चिपकाने के लिए कहा गया है. पोस्टरों को कुल 11 भाषाओं में छपवाया गया है. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- “आम आदमी पार्टी द्वारा आगामी 30 मार्च को ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ के पोस्टर पूरे देश में 11 भाषाओं में लगाने के लिए जारी किए हैं.
पिछले हफ्ते ही राजधानी दिल्ली में पीएम मोदी की शिक्षा को लेकर पोस्टर लगाये थे जिसमें लिखा था कि ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’, इन पोस्टरों दिल्ली में खंभो, दीवारों और पेड़, इत्यादी जगहों पर लगाया गया था. जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया था. पीएम मोदी को हटाने की मांग करने वाले हजारों पोस्टर मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने 100 से अधिक प्राथमिकी दर्ज की थी.
पोस्टर लगाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर आप ने बीजेपी पर हमला बोला था. सीएम केजरीवाल ने कहा था कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अंग्रेजों ने भी उनके खिलाफ पोस्टर लगाने वालों को गिरफ्तार नहीं किया. आप ने केंद्र सरकार पर “तानाशाही” का आरोप लगाया और पूछा कि पोस्टरों के में क्या आपत्तिजनक है.
Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…
France Violence: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि फ्रांस में जो कुछ हो रहा है,…
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…
Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…
सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…
दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…