Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“मोदी हटाओ देश बचाओ”, AAP ने देशभर में PM मोदी के खिलाफ 11 भाषाओं में लगाए पोस्टर

PM Modi poster: मंत्री गोपाल राय ने अपने ट्वीट में लिखा- “आम आदमी पार्टी द्वारा आगामी 30 मार्च को ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ के पोस्टर पूरे देश में 11 भाषाओं में लगाने के लिए जारी किए हैं.

AAP POSTER

आप ने पीएम मोदी के खिलाफ खोला पोस्टर अभियान (फोटो ट्विटर)

BJP and AAP Poster war: दिल्ली में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पोस्टर वार के जरिए हमला बोला गया है. शहर में गुरुवार को अलग-अलग जगहों पर नये पोस्टर लगे हुए दिखाई दिए. जिसपर लिखा हुआ है कि क्या भारत के प्रधानमंत्री पढ़े-लिखे होने चाहिए? इससे पहले भी राजधानी में पीएम मोदी की शिक्षा को लेकर पोस्टर लगाये थे. जिसके बाद बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच सियासी जंग शुरू हो गई थी. उस समय दिल्ली की दीवारों पर लगे हुए पोस्टरों में लिखा था कि ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’.

दिल्ली में लगाए गए पोस्टर में प्रधानमंत्री मोदी को उनकी शैक्षणिक योग्यता को लेकर निशाना साधा गया है. और पूछा गया है कि क्या भारत के पीएम को पढ़े लिखे होना चाहिए?

11 भाषाओं में चिपकाए गए पोस्टर

बता दें कि बीते दिनों पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम की शिक्षा को लेकर सवाल उठाए थे. जिसके बाद आप के कार्यकर्ता और नेता पीएम की शिक्षा को लेकर हमला बोल रहे हैं. इसी सिलसिले में आज आम आदमी पार्टी गुरुवार को देश भर के राज्यों में पोस्टर लगाएगी. पार्टी की सभी राज्य इकाइयों को अपने-अपने राज्यों में पोस्टर चिपकाने के लिए कहा गया है. पोस्टरों को कुल 11 भाषाओं में छपवाया गया है. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- “आम आदमी पार्टी द्वारा आगामी 30 मार्च को ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ के पोस्टर पूरे देश में 11 भाषाओं में लगाने के लिए जारी किए हैं.

 

पोस्टर लगाने के मामले में 6 लोगों को किया था गिरफ्तार

पिछले हफ्ते ही राजधानी दिल्ली में पीएम मोदी की शिक्षा को लेकर पोस्टर लगाये थे जिसमें लिखा था कि ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’, इन पोस्टरों दिल्ली में खंभो, दीवारों और पेड़, इत्यादी जगहों पर लगाया गया था. जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया था. पीएम मोदी को हटाने की मांग करने वाले हजारों पोस्टर मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने 100 से अधिक प्राथमिकी दर्ज की थी.

सीएम केजरीवाल ने सरकार पर लगाया तानाशाही का आरोप

पोस्टर लगाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर आप ने बीजेपी पर हमला बोला था. सीएम केजरीवाल ने कहा था कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अंग्रेजों ने भी उनके खिलाफ पोस्टर लगाने वालों को गिरफ्तार नहीं किया. आप ने केंद्र सरकार पर “तानाशाही” का आरोप लगाया और पूछा कि पोस्टरों के में क्या आपत्तिजनक है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital