Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव में बोले स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी- “देश आगे बढ़ रहा है…’

Somnath Sanskrit University Annual Function: स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि युवा ही देश के भविष्य हैं. वहीं, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि शिवाजी महाराज के अधूरे कार्यों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया.

Swami Abhishek Brahmachari

सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी.

Somnath Sanskrit University Annual Function: गुजरात के गिर सोमनाथ जिला स्थित वेरावल के श्री सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव का स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने उद्घाटन किया. हजारों छात्रों के बीच स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह का स्वागत हुआ. समारोह के मुख्य अतिथि स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी रहे.

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह को संबोधित किया. कार्यक्रम के दौरान स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि देश आगे बढ़ रहा है इसका श्रेय नेतृत्व को जाता है. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि संस्कृत भाषा के प्रसार हेतु हम सबको काम करना है.

युवा ही देश के भविष्य हैं

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि युवा ही देश के भविष्य हैं. वहीं, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि शिवाजी महाराज के अधूरे कार्यों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया. अपनी बात रखते हुए उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं होते तो अयोध्या में प्रभु राम का भव्य मंदिर नहीं बन पाता. प्रधानमंत्री मोदी के कारण देश को नई शिक्षा नीति प्राप्त हुआ है. पूर्व की सरकारों ने भारतीय शिक्षा परंपरा के संवर्द्धन हेतु कोई काम नहीं किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऋणी रहेगा देश

मुगलों की तरह पूर्व की सरकारों ने देश का नुकसान किया. देश, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऋणी रहेगा. रोहित कुमार सिंह ने छात्रों से देश को विश्वगुरु बनाने हेतु अधिक श्रम करने का अपील किया. रोहित कुमार सिंह ने कहा की हमे भारत 2047 के लिए काम करना है. बताते चलें कि समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति डा. सुकांत सेनापति ने किया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital