Bharat Express DD Free Dish

कौन है अबू हरेरा? जिसने 16 साल तक कश्मीर में छिपे रहकर चलाया लश्कर का खूंखार मॉड्यूल, अब 4 साथियों के साथ गिरफ्तार

Abu Huraira Terrorist Arrest: साल 2010 में भारत में घुसे एक पाकिस्तानी आतंकी को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 16 सालों बाद गिरफ्तार किया है. इन सालों में उसने कम से कम 40 आतंकियों को ट्रेनिंग दी. भारत में घुसने के बाद आतंकी ने कश्मीर के अलग-अलग जिलों में टेरर टीचिंग दी.

Abu Huraira Terrorist Arrest

Abu Huraira Terrorist Arrest (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Abu Huraira Terrorist Arrest: साल 2010 में भारत में घुसे एक पाकिस्तानी आतंकी को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 16 सालों बाद गिरफ्तार किया है. इन सालों में उसने कम से कम 40 आतंकियों को ट्रेनिंग दी. भारत में घुसने के बाद आतंकी ने कश्मीर के अलग-अलग जिलों में टेरर टीचिंग दी.

दरअसल जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. ये सभी लश्कर-ए-तैयबा के टेरर मॉड्यूल से जुड़े हुए हैं. इन्हें गिरफ्तार करने में जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ केंद्रीय जांच एजेंसियां भी शामिल रहीं.

गिरफ्तार हुए लोगों में से 2 पाकिस्तानी आतंकी हैं. बाकी उनके सहयोगी हैं. इनमें से एक आतंकी अबू हरेरा उर्फ अब्दुल्ला है. जो पिछले 16 सालों से जांच एजेंसियों की नजर से फरार था. वहीं दूसरे पाकिस्तानी आतंकी की पहचान उस्मान उर्फ खुबैब के रूप में हुई है.

देश के 19 जगहों पर चलाया गया सर्च अभियान

इन आतंकियों को पकड़ने के लिए एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, राजस्थान सहित देश के 19 जगहों पर सर्च अभियान चलाया था. जहां से कुछ सामान बरामद होने के बाद जांच को आगे बढ़ाया गया. जांच में इनके लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े होने का पता चला. LeT की मदद से ही इन आतंकियों को फाइनेंसियल और लॉजिस्टिक्स पहुंच रही थी.

गिरफ्तार आतंकियों में से 3 लोग श्रीनगर के हैं

जांच अधिकारियों के मुताबिक पकड़े गए 5 लोगों में से 2 पाकिस्तानी और 3 श्रीनगर के हैं. श्रीनगर से गिरफ्तार लोगों मे आदिल राशिद भठ, मोहम्मद मीर और मोहम्मद नकीब भट हैं. इनपर आतंकियों को पनाह और खाना देने का आरोप है.

ये भी पढ़ें- बस्तर के विकास का ‘महा-ब्लूप्रिंट’ तैयार! सीएम साय ने पीएम मोदी को सौंपा ‘बस्तर मुन्ने’ का रोडमैप, जानिए क्या है खास?

दोनों गिरफ्तार पाकिस्तान आतंकी लश्कर ए तैयबा के नेटवर्क का यूज कर टेरर मॉड्यूल ऑपरेट कर रहे थे. फिलहाल जांच एजेंसियां गहन जांच में लगी हुई हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read