Bharat Express DD Free Dish

‘किसी भी जात के ऊपर गलत टिप्पणी..’, वाराणसी से ‘घूसखोर पंडट’ विवाद पर क्या बोले आचार्य पवन त्रिपाठी?

‘घूसखोर पंडट’ वेब सीरीज को लेकर BJP नेता आचार्य पवन त्रिपाठी ने कड़ा ऐतराज जताया. विरोध जताते हुए उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज समेत किसी भी जाति का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

वाराणसी से मुंबई के लिए रवाना होने से पहले BJP मुंबई महासचिव और सिद्धिविनायक मंदिर कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने खुलकर बात की. तीन दिवसीय दौरे पर आए पवन त्रिपाठी ने बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दर्शन किए. साथ ही सांस्कृतिक-धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि काशी नगरी ऐसी है कि जितना समय यहां गुजारो, उतना ही पुण्य मिलता है.

इस दौरान उन्होंने मुंबई की सियासत पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुंबईकरों ने विकास और सुरक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत दिया है. पूरा देश पीएम मोदी जी के कार्यों की सराहना कर रहा है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लगातार मुंबई के कायाकल्प में जुटे हैं. मुंबई अब नए रूप में नजर आ रही है.

उत्तर भारतीयों पर हमले का जवाब

उत्तर भारतीयों को लेकर महाराष्ट्र में उठने वाले विवाद पर सवाल होने पर पवन त्रिपाठी ने साफ कहा कि मराठी भाषा और मराठी समाज का सम्मान हर किसी को करना चाहिए. मुंबई में रहने वाले सभी लोगों को मराठी आना चाहिए. लेकिन मराठी का नाम लेकर मारपीट करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई हो रही है और होती रहेगी.

‘घूसखोर पंडट’ वेब सीरीज के सवाल पर क्या बोले?

पूरे देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी ‘घूसखोर पंडट’वेब सीरीज को लेकर भी उन्होंने अपना बयान दिया. इसको लेकर उन्होंने कहा कि ‘किसी भी जात के ऊपर गलत टिप्पणी निश्चित रूप से निंदनीय है और कोई भी समाज इसको बर्दाश्त नहीं कर पाएगा. जो लोग ऐसा कर रहे हैं, उन्हें साफ जवाब मिलेगा. ब्राह्मण समाज का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा’.

यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन स्पेशल: सात समंदर पार से आई फ्रेंच दुल्हन, क्यों चर्चा में है सिंगरौली की ‘इंटरनेशनल लव स्टोरी’?

वाराणसी से मुंबई के लिए रवाना

आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि वाराणसी से उनका बहुत गहरा लगाव है. यहां वह समय-समय पर आते रहते हैं और बाबा भोलेनाथ समेत काल भैरव का आशीर्वाद लेते हैं. साथ ही यहां आकार विभिन्न सांस्कृतिक-धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होते हैं. अब तीन दिवसीय सफल दौरे के बाद वह मुंबई लौट रहे हैं. वहां मुंबई के विकास, सुरक्षा और सनातन मूल्यों पर काम जारी रहेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read