Bharat Express DD Free Dish

“लश्कर-ए-कांग्रेस-ए-राहुल फिर से सबूत मांगने में जुट गया”, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने Rahul Gandhi पर बोला हमला

आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा, “सीजफायर हुए अभी 4 दिन भी नहीं हुए और लश्कर-ए-कांग्रेस-ए-राहुल फिर से सबूत मांगने में जुट गया.”

Acharya Pramod krishnam

कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम.

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद, भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पीओके और पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया. इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने 100 से ज्यादा आतंकियों को ढेर कर दिया और पाकिस्तानी सेना के एयरबेस को भी तहस-नहस कर दिया.

Acharya Pramod Krishnam ने राहुल गांधी पर बोला हमला

सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सराहना पूरे देश में हो रही है, लोग सैनिकों के शौर्य और साहस को सलाम कर रहे हैं. इसी बीच पूर्व कांग्रेस नेता और कल्किधाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) ने सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस पर पर हमला बोला है.

एक्स पर शेयर किया पोस्ट

आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा, “सीजफायर हुए अभी 4 दिन भी नहीं हुए और लश्कर-ए-कांग्रेस-ए-राहुल फिर से सबूत मांगने में जुट गया.” उनकी इस पोस्ट पर गरीब नवाज फाउंडेशन के नाम की संस्था के चेयरमैन अंसार रजा ने रिप्लाई करते हुए लिखा, “अरे जनाब आप भी न काग़ज़ी लश्करों को ज़्यादा सीरियस मत लिया कीजिए.”

अंसार रजा के इस रिप्लाई को Quote करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) ने फिर लिखा, शुरू-शुरू में लोग, पहले “लश्कर-ए-तैयबा” को भी “सीरियस” नहीं लिया करते थे.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान ने BSF जवान पूर्णम शॉ को लौटाया, 21 दिन पहले गलती से पार कर गए थे बॉडर

बता दें कि पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकी शिविरों को नेस्तानाबूद कर दिया. दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने भी पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए सिंधु जल समझौता को निलंबित कर दिया, पाकिस्तानी राजनयिकों को देश से से निकाल दिया और पाकिस्तानी नागरिकों के सभी वीजा को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read