Bharat Express DD Free Dish

IndiGo पर लोकसभा में पहला बयान; क्या बोले- मंत्री राममोहन नायडू?

लोकसभा के शीतकालीन सत्र में नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने कहा कि इंडिगो का परिचालन तेजी से स्थिर हो रहा है और DGCA पूरे मामले की जांच कर रहा है.

Aviation Minister Ram Mohan Naidu speaking on the IndiGo crisis in Lok Sabha

लोकसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के नौवें दिन, सबसे पहले नागरीक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने इंडिगो संकट पर प्रकाश डाला. उन्होंने इंडिगो के चलते हो रही तकलीफों पर जवाबदेही तय करने की बात कही है.

क्या बोले राममोहन नायडू ?

आज (9 दिसंबर) को लोकसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान केंद्रीय विमान मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने कहा कि विमानों की परिचालन तेजी से स्थिर हो रहा है. सुरक्षा पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है. इंडिगो को इस पूरे संकच के लिए जांच का सामना करना पड़ रहा है, और जवाबदेही भी तय होगी.

राम मोहन नायडू ने आगे कहा, “परिचालन तेजी से स्थिर हो रहा है, सुरक्षा पूरी तरह से लागू है, इंडिगो को जवाबदेह ठहराया जा रहा है, यात्रियों की सुविधा और सम्मान की रक्षा की जा रही है, और भारत के विमानन क्षेत्र को और अधिक यात्री-केंद्रित बनाने के लिए दीर्घकालिक उपाय किए जा रहे हैं.”

इंडिगो ने क्या कहा ?

इंडिगो और अन्य विमान कपंनियों के फ्लाइट देरी और रदद् होने का कारण DGCA की नई गाइडलाइन को माना जा रहा है. जिसके बाद सरकार ने नए नियमों को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का आदेश जारी किया है.

इंडिगो ने डीजीसीए को दिए जवाब में कहा कि इतनी बड़ी समस्या की असली वजह अभी बताना मुश्किल होगा. इंडिगो ने कहा, “डीजीसीए का नियम पूरी रिपोर्ट को तैयार करने के लिए 15 दिन का समय देता है. पूरी रिपोर्ट तैयार होते ही डीजीसीए को दे दी जाएगी. IndiGo ने यह भी कहा कि वे पहले से DGCA के साथ इन नए FDTL नियमों पर चर्चा कर रहे थे क्योंकि इससे क्रू शेड्यूलिंग में दिक्कत हो रही थी.”


ये भी पढ़ें: यात्रियों की मुश्किलें जारी: इंडिगो ने दिया नोटिस का जवाब, CEO को तलब, अब तक 827 करोड़ रिफंड


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read