Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिल्ली एयरपोर्ट के बाद अब राजकोट हवाई अड्‌डे पर हुआ बड़ा हादसा, बारिश के दौरान गिरी छत

राजकोट एयरपोर्ट पर हुई इस घटना में अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है.

दिल्ली एयरपोर्ट के बाद अब गुजरात के राजकोट में एयरपोर्ट की छत अचानक से गिर गई, जिसके बाद वहां अफरा तफरी का माहौल मच गया. मिली जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के कारण एयरपोर्ट के पिकअप एरिया की कैनोपी अचानक से ढह गई. राजकोट एयरपोर्ट पर हुई इस घटना में अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है.

हवाई अड्‌डे के अधिकारी द्वारा बारिश के कारण हवाई अड्‌डे के आगे की छत में जलभराव की बात कही जा रही है, जिसकी वजह से राजकोट एयरपोर्ट टर्मिनल के बाहर यात्री पिक-अप और ड्रॉप क्षेत्र में बनी छत गिर गई. हीरासर में बने राजकोट के नए एयरपोर्ट का उद्घाटन बीते साल ही पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था.

 

दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ था बड़ा हादसा

बता दें कि इस शुक्रवार को भारी बारिश और तेज हवा के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 पर कैनोपी गिर गया. कैनोपी का एक हिस्सा वहां खड़ी कारों पर गिर गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए. वहीं इस हादसे के बाद टर्मिनल 1 से सभी उड़ानें निलंबित कर दी गई. हजारों यात्री हवाई अड्डे पर फंसे हुए हैं. इंडिगो ने दोपहर बाद दो बजे तक अपनी सभी उड़ानें रद्द करने की घोषणा की है. उसने यात्रियों को वैकल्पिक उड़ान चुनने या पूरा रिफंड पाने के लिए लिंक उपलब्ध कराया है. वहीं स्पाइसजेट की उड़ानें सुबह 10.30 बजे से बाद से टर्मिनल 3 पर स्थानांतरित की गई हैं.

इसे भी पढ़ें: मानहानि मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी को 23 जुलाई को पेश होने को कहा

इस घटना में कैब समेत कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. मौके पर पहुंचे एनडीआरएफ के अधिकारी और डीएफएस ने बचाव अभियान चलाया. इस दौरान एक ड्राइवर को कैब से बाहर निकाला गया जिस पर आयरन बीम गिर गया था. टर्मिनल-1 से केवल घरेलू उड़ानें ही संचालित होती हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital