Bharat Express DD Free Dish

बड़ी खबर! छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ED के बाद CBI ने मारा छापा, जानें किस मामले को लेकर हुई कार्रवाई

महादेव बेटिंग एप मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के घर सीबीआई ने छापेमारी की है. 

छत्तीसगढ़: भूपेश बघेल के आवास पर ईडी की छापेमारी, पूर्व सीएम ने खुद एक्स पर दी जानकारी - भारत एक्सप्रेस

Bhupesh Baghel, ED raid, Chhattisgarh former CM, Chaitanya Baghel, liquor scam, Mahadev betting app, money laundering, Bhilai residence, Adani issue, assembly session, ED investigation.

महादेव बेटिंग ऐप मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के रायपुर और भिलाई स्थित ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की है.

महादेव बेटिंग ऐप स्कैम से जुड़ा है मामला

महादेव बेटिंग ऐप मामले की जांच ईडी कर रही, जिसमें अब सीबीआई की भी एंट्री हो चुकी है. सीबीआई की टीम बुधवार (26 मार्च) को सुबह पूर्व सीएम से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची है.

पूर्व सीएम के कार्यालय ने एक्स पर दी जानकारी

सीबीआई की ओर से की गई इस कार्रवाई के बारे में पूर्व सीएम के कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है, जिसमें बताया गया कि “अब सीबीआई आई है. आगामी 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाली AICC की बैठक के लिए गठित “ड्राफ़्टिंग कमेटी” की मीटिंग के लिए आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली जाने का कार्यक्रम है. उससे पूर्व ही CBI रायपुर और भिलाई निवास पहुंच चुकी है.

ईडी ने मारा था छापा

इससे पहले, ईडी ने भिलाई के पदुम नगर इलाके में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पर और उनके सहयोगियों से जुड़े 14 ठिकानों पर भी ईडी ने छापेमारी की थी.

भूपेश बघेल ने कहा था, “यह संयोग है या प्रयोग, आप लोग तय कीजिए. कवासी लखमा ने जब उपमुख्यमंत्री अरुण साव से सवाल पूछा, तो उनके खिलाफ ईडी की टीम पहुंच गई. मैंने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से सवाल पूछा, तो चार दिन भी नहीं लगे कि ईडी पहुंच गई. मतलब हम सवाल नहीं कर सकते. यह सरकार डराना चाहती है.”

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया था कि ईडी की कार्रवाई हमें रोकने, प्रताड़ित करने और दबाव डालने के लिए है. उन्होंने कहा था कि झारखंड चुनाव समाप्त होने के बाद 2020 में पहली बार छापा पड़ा था. इसके बाद जब-जब वह दूसरे राज्य के चुनाव में गए, तब-तब छापे पड़े.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read