देश

Lulu Mall: लखनऊ के बाद अब नोएडा में खुलेगा लुलु मॉल, 2,500 करोड़ का होगा निवेश

Lulu Mall: लुलु ग्रुप ने पिछले साल ही 11 जुलाई को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपना का पहला लुलु मॉल खोला था, लेकिन नमाज पढ़ने की वजह से यह मॉल चर्चा में आ गया था. इस बार लुलु ग्रुप अब दिल्ली एनसीआर के नोएडा में लुलु मॉल और फाइव स्टार होटल खोलने जा रहा है. कंपनी ने इसके लिए कल ही (बुधवार) को नोएडा अथॉरिटी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए. दोनों ओर से किए गए समझौते के मुताबिक लुलु ग्रुप नोएडा शहर में 2,500 करोड़ रुपए का निवेश करेगा. इससे एक दिन पहले ही खबर आई थी कि लुलु ग्रुप झांसी में भी अपना मॉल खोलने जा रहा है.

लखनऊ से बड़ा होगा नोएडा का लुलु मॉल

जानकारी के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर 108 में लुलु मॉल खोला जाएगा. नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) इस प्रोजेक्ट के लिए 12.5 एकड़ जमीन देने वाला है. नोएडा के बाद यूपी के तीन और शहरों में भी लुलु मॉल खोला जाएगा जिसमें वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर शामिल है. लुलु ग्रुप के मुताबिक, नोएडा का मॉल लखनऊ वाले मॉल से भी बड़ा होगा. दरअसल, लखनऊ वाले मॉल में कोई होटल नहीं है लेकिन नोएडा वाले मॉल में एक फाइव स्टार होटल का भी प्रावधान है.

जब मॉल तैयार होगा तो उसी में एक शानदार लक्जरी होटल भी बनाया जाएगा. इसके बाद जब मॉल बनेगा तो वहां होटल भी चलने लगेगा. लुलु के कोच्चि स्थित मॉल में फाइव स्टार होटल भी है. लुलु ग्रुप इंटरनैशनल एक मल्टीनेशनल कंपनी है, जिसका हेडक्वार्टर UAE की राजधानी आबू धाबी में है, इसे केरल निवासी एम. ए. यूसुफ अली ने शुरू किया था.

यह भी पढ़ें-   Supreme Court: अडानी ग्रुप पर ‘हिंडनबर्ग’ की रिपोर्ट की जांच होगी या नहीं ? 10 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट लेगा फैसला

लखनऊ में उद्घाटन के बाद ही चर्चा में आया था मॉल

आपकों बता दे, पिछले साल जुलाई में लखनऊ में लुलु मॉल के उद्घाटन के बाद से ही चर्चा में आ गया था, जब मॉल में नमाज पढ़ने का एक वीडियो वायरल हुआ, इसके बाद हिंदू संगठनों ने कहा था, कि अब वहां हनुमान चालीसा भी पढ़ा जाएगा, जानकारी के अनुसार मॉल में बिना इ़जाजत नमाज पढ़ने को लेकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

23 seconds ago

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

12 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

26 minutes ago

पुरी धाम में दिखा दुर्लभ नजारा, जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र से बिखरी चंद्रमा की चांदनी

पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…

34 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…

36 minutes ago

लोध, कुर्मी से पासी-खटिक तक…’, बीजेपी ने यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों के जरिये कैसे साधा 2027 का समीकरण?

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…

38 minutes ago