रिपोर्ट: मुकेश राणा, दिल्ली
दिल्ली के बवाना इलाके में आज सुबह एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. भीषण आग के कारण फैक्ट्री में कई धमाके भी हुए जिससे धराशाई होकर पूरी बिल्डिंग गिर गई. राहत की बात है कि घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है.
दमकल विभाग के मुताबिक बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में सुबह 4,50 पर आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली, जिसके बाद 17 गाड़ियां राहत ओर बचाव कार्य के लिए घटना स्थल पर पहुंची. आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया. आग का तांडव और काला धुएं का गुबार के साथ साथ जोरदार धमाके की आवाज दूर तक लोगों को पता चली
फिलहाल राहत ओर बचाव कार्य के लिए दमकल कर्मी प्रयासरत है आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है.
बवाना औद्योगिक क्षेत्र में आज सुबह करीब 4:48 बजे एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना बवाना के सेक्टर-2 के जे-10 स्थित फैक्ट्री की है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 17 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। @DelhiPolice pic.twitter.com/l8Tcqnroae
— Rajesh Kumar (@jagranrajesh123) May 24, 2025
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




