Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले अमेरिका बोला- ‘जिसे भी शक है वो दिल्ली जाकर देख ले भारतीय लोकतंत्र’

व्हाइट हाउस ने सोमवार को कहा कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है और अगर किसी को भी इस पर शक है तो वो एक बार नई दिल्ली जाकर खुद यह देख सकता है.

White House statement

राहुल के अमेरिकी दौरे के बीच आया व्हाइट हाउस का बयान

Edited by

अमेरिका ने स्पष्ट कहा है कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है और जिसे भी कोई शक हो वो नई दिल्ली जाकर खुद इसे देख सकता है. बता दें कि अमेरिकी सरकार का ये बयान  समय में आया है, जब कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर हैं और वहां विभिन्न कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ माहौल बनाने में लगे हुए हैं. इससे पहले व्हाइट हाउस ने सोमवार को भारत के बारे में एक बयान जारी किया. ये बयान भारतीय लोकतंत्र पर सवाल उठाने वालों को करारा जवाब है.

राहुल के अमेरिकी दौरे के बीच आया व्हाइट हाउस का बयान

व्हाइट हाउस का बयान ऐसे वक्त में आया है जब राहुल गांधी अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में मोदी सरकार पर बरस रहे हैं. इस बीच व्हाइट हाउस के प्रमुख जॉन किर्बी ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन  में सवाल के जवाब में कहा, पीएम मोदी के शासनकाल में भारत में एक जीवंत लोकतंत्र है. कोई भी, जिसे इस बात का शक है, वो नई दिल्ली जाकर इसे अपनी आंखों से देख सकता है. और निश्चित रूप से, मैं उम्मीद करता हूं कि लोकतांत्रिक संस्थानों की ताकत और स्वास्थ्य चर्चा का हिस्सा होगा.

इसे भी पढें : Rehana Fatima Pocso Case : केरल हाईकोर्ट से महिला एक्टिविस्ट रेहाना फतिमा को राहत, कहा- ‘न्यूड होना हमेशा अश्लील नहीं होता’

पीएम मोदी जाएंगे अमेरिका

प्रधान मंत्री मोदी इस महीने के अंत में अमेरिका की राजकीय यात्रा पर होंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बिडेन आधिकारिक राजकीय यात्रा के लिए प्रधान मंत्री मोदी की मेजबानी करेंगे. 22 जून, 2023 को पीएम मोदी का बाइडेन संग राजकीय रात्रिभोज भी शामिल होगें. राष्ट्रपति जो बायडेन, पीएम मोदी के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत के करेगें. इस बीच पीएम मोदी यूएस हाउस में सीनेट और रेप्रेसेंटेटिव्स की जॉइंट मीटिंग को भी संबोधित करेंगे. अमेरिका में किसी विदेशी अतिथि के लिए ये सबसे बड़ा सम्मान होता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital