Bharat Express DD Free Dish

Ahmedabad Plane Crash: 6 साल में दो बार बदली जा चुकी थी हादसे वाले विमान की TMC, इसी का हिस्सा होता है फ्यूल कंट्रोल स्विच

Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया ने 2019 में अहमदाबाद में क्रैश हुए बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान के थ्रॉटल कंट्रोल मॉड्यूल (TMC) को बदला था. यह पिछले 6 सालों में 2 बार बदला जा चुका था.

Ahmedabad Plane Crash: 6 साल में दो बार बदली जा चुकी थी हादसे वाले विमान की TMC, इसी का हिस्सा होता है फ्यूल कंट्रोल स्विच- भारत एक्सप्रेस

Ahmedabad Aircraft Accident, Dreamliner 787, Engine Throttle Unit, Fuel Cutoff Mechanism, Air India Incident, Aircraft Accident Investigation Bureau Findings, VT-ANB Incident

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन हादसे को लेकर जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, नए नए खुलासे हो रहे हैं. अब नयी जानकारी के अनुसार एयर इंडिया ने 2019 में अहमदाबाद में क्रैश हुए बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान के थ्रॉटल कंट्रोल मॉड्यूल (TMC) को बदला था. यह पिछले 6 सालों में 2 बार बदला जा चुका था. एयर इंडिया ने थ्रॉटर कंट्रोल मॉड्यूल को बोइंग के निर्देश पर बदला था. TMC में ही फ्यूल कंट्रोल स्विच होता है. जिसके बाद अब ये सवाल उठ रहा है कि क्या फ्यूल कंट्रोल स्विच में पहले से दिक्कतें आती रही है?

गौरतलब है कि अहमदाबाद प्लेन हादसा को लेकर चल रही जांच में पता चला कि अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद ही बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान के दोनों फ्यूल कंट्रोल स्विच एक सेकेंड के अंदर ‘रन’ से ‘कटअफ’ पर चले गए. जिसकी वजह से प्लेन हादसे का शिकार हुआ.

पायलटों की बातचीत हुई थी रिकॉर्ड

एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की जारी रिपोर्ट में अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान के पायलटों की बातचीत की जानकारी दी गई है. जिसमें एक पायलट दूसरे पायलट से पूछता है कि- ‘तुमने फ्यूल कंट्रोल स्विच ऑफ क्यों किया’. जिसपर दूसरा पायलट जवाब देता है कि ‘मैंने स्विच ऑफ नहीं किया.’ फ्यूल कंट्रोल स्विच ऑफ होने की वजह से उड़ान के तुरंत बाद प्लेन ऊंचाई खो दिया. जिसकी वजह से ये प्लेन हादसा हुआ. इस हादसे में जहां प्लेन में सवार 242 लोगों में से सिर्फ 1 व्यक्ति जिंदा बच सका.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में हुआ ड्रोन हमला, खैबर पख्तूनख्वा का थाना बना निशाना; 30 दिन में 5 अटैक

बोइंग ने सभी ऑपरेटरों के लिए जारी किया था MPD

एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AIIB) की रिपोर्ट में ये बताया गया कि बोइंग के द्वारा 2019 में ड्रीमलाइनर के सभी ऑपरेटरों के लिए एक MPD (मेंटेनेंस प्लान डॉक्यूमेंट) जारी किया गया था. जिसमें 24 हजार घंटे की उड़ान तय करने वाले विमानों की टीएमसी बदलने का सुझाव दिया गया था. हालांकि रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि TMC का फ्यूल कंट्रोल स्विच से कोई संबंध नहीं था.

फ्यूल कंट्रोल स्विच पर पहले भी उठ चुके हैं सवाल

ये पहली बार नहीं है कि बोइंग ड्रीमलाइनर विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच पर उंगली उठ रही हो. इससे पहले 17 दिसंबर 2018 को अमेरिका की Federal Aviation Administration (FAA) को बोइंग विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच के लॉकिंग फीचर्स में गड़बड़ी दिखी थी. जिसको लेकर उसने इसे समस्या बताया था.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read