ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने मुंबई के गोवंडी में जनता को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का उदाहरण देते हुए पीएम मोदी पर सवाल उठाए.
ओवैसी ने क्या कहा?
ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कहा,
“हमने सुना कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फौज वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़कर उसी के देश से निकालकर अमेरिका ले गई. जब ट्रंप ऐसा कर सकते हैं तो फिर पीएम मोदी भी पाकिस्तान जाकर 26/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड को भारत क्यों नहीं ला सकते?”
#WATCH मुंबई: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गोवंडी में जनता को संबोधित करते हए कहा, "आज हमने सुना कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फौज वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़कर उसी के देश से निकालकर अमेरिका ले गई। जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वेनेजुएला से… pic.twitter.com/47N2XtInRO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 3, 2026
26/11 हमले का जिक्र
ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने अपने भाषण में मुंबई हमले का जिक्र करते हुए कहा कि देश के लोगों को अब भी न्याय नहीं मिला है. उन्होंने (Asaduddin Owaisi) कहा कि अगर अमेरिका अपने दुश्मन को पकड़कर ले जा सकता है तो भारत सरकार को भी आतंकियों को पकड़कर लाने की ताकत दिखानी चाहिए.
ओवैसी का भीड़ से सवाल
ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने भीड़ से सवाल किया कि आखिर क्यों भारत सरकार पाकिस्तान में जाकर 26/11 हमले के मास्टरमाइंड को नहीं पकड़ पाती? उन्होंने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह देश के नागरिकों को न्याय दिलाए और आतंकियों को सजा दिलाए.
ये भी पढ़ें-लखनऊ पुलिस के सामने पेश हुईं नेहा सिंह राठौर, पीएम मोदी पर पोस्ट से जुड़ा मामला
ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने ट्रंप के उदाहरण के जरिए मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि अगर अमेरिका अपने हितों के लिए इतनी दूर जाकर कार्रवाई कर सकता है तो भारत को भी अपने नागरिकों के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

