Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हिंदुओं पर AIMIM के यूपी चीफ का आपत्तिजनक बयान, कहा- हिंदू एक शादी करते हैं और तीन…

"हिजाब नहीं, तो क्या मुस्लिम महिलाओं को बिकीनी पहनना चाहिए?" AIMIM चीफ औवैसी का बयान

AIMIM नेता शौकत अली के बिगड़े बोल

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के नेता शौकत अली ने एक विवादित बयान दिया है जिससे सूबे की सियासत गर्मा गयी है.देश में हिजाब का मामला शांत भी नहीं हुआ था. शौकत अली ने इस बारे में एक विवादित बयान दे दिया.शौकत अली ने हिंदू विवाह पर एक विवादित टिप्पणी की है.

AIMIM नेता ने कहा कि लोग कहते हैं कि हम तीन शादियां करते हैं. लेकिन, हम दो शादियां भी करते हैं तो अपनी पत्नियों का पूरा सम्मान देते हैं. लेकिन आप (हिंदू) एक से शादी करते हैं और तीन-तीन प्रेमिकाएं रखते हैं. आप न तो अपनी पत्नी का सम्मान करते हैं और न ही अपनी प्रेमिका का.सौकत अली ने संभल की जनसभा में ये बातें कहीं.

शौकत अली ने कहा कि बीजेपी मजहब की राजनीति करके देश को कमजोर कर रही है. उनका आरोप है कि बीजेपी मुस्लिम समुदाय से जुड़े मुद्दों को उठाती है. उन्होंने बीजेपी पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया.

ओवैसी के नज़दीक हैं शौकत

ऐसा पहली बार नहीं है जब शौकत ने विवादित बयान दिया हो,इस मामले में वह असदुद्दीन ओवैसी से कम नहीं हैं.यूपी चुनाव के दौरान भी शौकत अली के कई बयान चर्चा में रहे थे.गौरतलब है कि हिजाब मामले पर असदुद्दीन ओवैसी भी सवाल उठा चुके हैं. उन्होंने कहा था कि अगर एक सिख व्यक्ति पगड़ी धारण कर सकता है. एक हिंदू महिला मंगलसूत्र और सिंदूर लगा सकती है तो मुस्लिम लड़कियों को हिजाब पहनने से क्यों रोका जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital