Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PM मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके अजय राय बने यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष, बृजलाल खाबरी हटाए गए

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है. पार्टी ने यूपी में बृजलाल खाबरी की जगह अजय राय को कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है.

अजय राय

अजय राय

UP Congress President: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है. पार्टी ने यूपी में बृजलाल खाबरी की जगह अजय राय को कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है.अजय पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं. अजय राय ने लोकसभा चुनाव 2019 में वाराणसी सीट पर पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा था. कांग्रेस नेता पीएम मोदी से भारी मतों के अंतर से हार गए थे. बता दें कि अजय राय 5 बार के विधायक हैं. उन्होंने अपना राजनीतिक करियर भाजपा से ही शुरू किया. एक रिपोर्ट के अनुसार, वह वाराणसी के कोलासला से भाजपा के टिकट पर 1996, 2002 और 2007 में तीन बार विधायक चुने गए.

मुरली मनोहर जोशी की वजह से BJP से दिया था इस्तीफा

बताया जाता है कि साल 2009 में, अजय राय कथित तौर पर वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे. हालांकि, भाजपा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को टिकट दिया, जिसके बाद उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और समाजवादी पार्टी के टिकट पर जोशी के खिलाफ चुनाव लड़ा. फिर बाद में वो कांग्रेस के हो गए. हालांकि, कभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई कि टिकट न मिलने के बाद अजय राय ने भाजपा से नाता तोड़ा था.

यह भी पढ़ें: BJP ने जारी की मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

अजय ने कई बार बदली पार्टी

बता दें कि वाराणसी क्षेत्र के एक ताकतवर नेता के रूप में अजय राय की पहचान रही है. राय ने कई बार पार्टी बदली है. अजय राय ने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत ABVP से की थी. राय ने बीजेपी के टिकट पर लगातार तीन बार कोलासला निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीता. इसके बाद, उन्होंने 2009 में कोलासला निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय के रूप में विधानसभा उपचुनाव जीता. बाद में पार्टी में दरकिनार किए जाने के बाद उन्होंने 2012 में भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया. परिसीमन के बाद कोलासला निर्वाचन क्षेत्र का अस्तित्व खत्म होने के बाद, उन्होंने 2012 के विधानसभा चुनाव में नव निर्मित पिंडरा निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की. अजय राय यूपी की राजनीति को अच्छी तरह से जानते हैं. शायद इसलिए भी कांग्रेस ने अजय राय के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी दी है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital