Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हिंदू राष्ट्र न होने पर नमाज पढ़ रहे होते अखिलेश और ममता बनर्जी- MP की पूर्व सीएम उमा भारती ने दिया बड़ा बयान

Dindori: मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम ने कहा कि राहुल गांधी को कम्युनिस्टों की नक़ल छोड़ देनी चाहिए और उन्हें आरएसएस की शाखा ज्‍वाइन कर लेना चाहिए.

Uma_Bharti

उमा भारती (फोटो-फाइल)

Dindori: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने अखिलेश यादव समेत पूरे विपक्ष पर निशाना साधा है. सोमवार को उमा भारती ने डिंडौरी जिले के बालपुर में वीरांगना रानी अवंती बाई बलिदान दिवस कार्यक्रम में लोगों को संबोंधित किया. इससे पहले उन्होंने वीरांगना रानी अवंती बाई की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किया. उमा भारती ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि अगर देश हिंदू राष्‍ट्र नहीं होता तो बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव नमाज पढ़ रहे होते. वहीं उन्‍होंने कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी को RSS ज्‍वाइन करने की सलाह भी दे डाली.

कम्युनिस्ट लोग लिखते हैं राहुल गांधी का भाषण

MP की पूर्व सीएम उमा भारती ने हिंदू राष्ट्र को लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अगर देश हिन्दू राष्ट्र नहीं होता तो अखिलेश यादव और ममता बनर्जी नमाज पढ़ रहे होते. इसके अलावा राहुल गांधी के विदेश में दिए उनके बयान कि उन्हें संसद में बोलने से रोका जाता है पर उमा भारती का कहना था कि राहुल गांधी का भाषण कम्युनिस्ट लोग लिखते हैं. ये लोग भारत को नहीं मानते हैं.

वहीं उन्होंने यहां तक कह डाला कि राहुल गांधी को संघ में शामिल होना चाहिए. इसके आगे बोलते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि राहुल गांधी को कम्युनिस्टों की नक़ल छोड़ देनी चाहिए और उन्हें आरएसएस की शाखा ज्‍वाइन कर लेना चाहिए. फिर उनको सब कुछ समझ में आ जायेगा.

इसे भी पढ़ें: Covid-19: इस साल पहली बार उत्तर प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामले पहुंचे 100 के पार, लखनऊ में 12 मामले दर्ज

धर्मांतरण करने वालों को हिंदूस्‍तान से बाहर कर दिया जाएगा

डिंडोरी जिले में एक जगह हुए धर्मांतरण के मामले में उमा भारती का कहना था कि ऐसे लोगों को देश से बाहर कर दिया जाएगा. मामला जिले के जुनवानी स्थित मिशनरी छात्रावास में हुए धर्मांतरण का था. उमा भारती का कहना था कि ये धर्मांतरण काफी गुप चुप तरीके से किया गया. ऐसा  अब नहीं होगा यदि हुआ भी तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. धर्मांतरण करने वाले लोगों का बोरिया बिस्तर समेटकर न केवल मध्‍य प्रदेश से बल्कि हिंदुस्तान से भी बाहर करवा दिया जाएगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital