Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

नेताजी का पुराना वीडियो शेयर कर भावुक हुए अखिलेश, कहा- सब याद बनकर रह जाते हैं

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मुलायम ने अपने पिता मुलायम सिंह को याद करते हुए एक एक भावुक ट्वीट साझा किया. साथ ही उन्होंने अपने पिता को याद करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया. वीडियो के जरिए अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह की पुरानी यादों को दिखाना चाहते है. इस वीडियो में नेताजी अपनी कुश्ती का एक दांव लगाते दिख रहे हैं.  आपको बता दें कि मुलायम सिंह कुश्ती भी करते थे. मुलायम सिंह यादव के कुश्ती के दांव की काफी चर्चा की जाती थी.

खास तौर पर कुश्ती के चरखा दांव काफी चर्चा में बनी रहती थी. अपने इस दांव को लेकर नेताजी काफी फेमस हैं. ऐसा माना जाता है कि नेताजी कुश्ती के इस दांव में सबको चित कर देते थे. इसी चरखा दांव का वीडियो अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जिसमें नेताजी कैमरे के आगे चरखा दांव दिखाते नजर आ रहे हैं.

अखिलेश ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें मुलायम सिंह यादव पहले एक व्यक्ति को नीचे झुकाते हैं. इसके बाद उसको पीछे की तरफ से पलट देते हैं. ऐसा माना जाता है कि नेताजी ने इस दांव से कई पहलवानों को चित किया था. इस आप देश सकते है कि वहां मौजूद लोग नेताजी के इस दांव को देखकर काफी खुश दिख रहे हैं. वहीं नेताजी भी ये दांव दिखाने के बाद वीडियो में हंसते हुए दिख रहे हैं.

अखिलेश यादव ने अपने पिता की इस यादगार वीडियो को  ट्विटर वीडियो पर शेयर किया है. उन्होंने अपने भावुक करने वाले इस ट्वीट में लिखा एक संदेश भी लिखा है, “सब याद बनकर रह जाते हैं… जब समय का चरखा चलता है.” आपके बता दें कि नेताजी की सियासत के अलावा कुश्ती हमेशा से ही चर्चा में रही है. वहीं नेता जी ने सियासत में भी अपने दांव से कई दिग्गजों ने ढेर किया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital