Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Kanpur: अखिलेश यादव ने मृतक बलवंत सिंह के परिजनों से की मुलाकात, सरकार से की 1 करोड़ मुआवजा और CBI जांच की मांग

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की है. जिसके बाद उन्होंने सरकार से परिवार के लिए एक करोड़ का मुआवज़ा, पत्नी को सरकारी नौकरी और मामले की सीबीआई जांच की मांग की है.

Akhilesh YAdaV

अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात (फोटो ट्विटर)

UP News: उत्तरप्रदेश के कानपुर देहात में पुलिस कस्टडी में बलवंत सिंह नाम के एक शख्स की मौत हो गई थी. जिसके बाद आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कानपुर देहात के लालपुर सरैयां गांव पहुंचे थे. जहां उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान अखिलेश यादव ने सरकार से परिवार के लिए एक करोड़ मुआवज़ा, पत्नी को सरकारी नौकरी और मामले की सीबीआई जांच की मांग की है.

परिजनों से बात करने के बाद उनसे मीडिया ने सवाल किए तो अखिलेश ने कहा कि मृतक बलवंत सिंह की हत्या के पीछे की असली वजह सामने आनी चाहिए. यह कत्ल है जो किसी न किसी वजह से किया गया है.

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, कुछ समय पहले जिले में एक व्यापारी ने घर में लूट की शिकायत पुलिस से की थी. जिसकी छानबीन करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया था. जिसमें से एक आरोपी का नाम बलवंत सिंह था. पुलिस ने उसको भी लूट के आरोप में गिरफ्तार किया था. इस दौरान घरवालों ने पुलिस से अपील की थी कि वो लूट में शामिल नहीं है. लेकिन पुलिस ने उसे नहीं छोड़ा.

ये भी पढ़ें- बजरंगी गुंडों ने भगवा पहनकर समाज के लिए क्या त्याग किया है- ‘पठान’ विवाद पर बोले छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल

वहीं उसके कुछ दिन बाद पुलिस ने परिजनों को बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कस्टडी में रखकर उसे प्रताड़ित किया गया जिस वजह से उसकी मौत हो गई. इस मामले पर बलवंत की पत्नी ने कहा कि पुलिस ने बेरहमी से लाठियों से पति को पीटा, करंट लगाया और हड्डियां तोड़ दीं. पिटाई के दौरान वो खूब चीखे चिल्लाएं होंगे. बलवंत की मौत के बाद पत्नी शालिनी का यह दर्द छलका है. शालिनी का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पत्नी शालिनी ने दी आत्मदाह की चेतावनी

बलवंत की पत्नी ने एक वीडियो जारी कर आत्मदाह की चेतावनी भी दी है. उन्होंने कहा, ”मुझे लग रहा है प्रदेश सरकार अपराधियों दबाव में है, मुझे न्याय दिलाने में नाकाम दिख रही है”. उसने आगे कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो पीएम आवास के बाहर बच्चों के साथ आत्मदाह कर लूंगी.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital