Bharat Express DD Free Dish

इस्तीफा, सियासी पार्टी…अब खुला मोर्चा: क्या है अलंकार अग्निहोत्री का अगला प्लान? बलरामपुर में खोले पत्ते

UGC एक्ट के विरोध में इस्तीफे के बाद अलंकार अग्निहोत्री ने ‘सनातनी संस्कृति पार्टी’ बनाकर यूपी की राजनीति में एंट्री की है. देवरिया महापंचायत में उन्होंने 2027 में काशी से चुनाव लड़ने के संकेत दिए और अब बलरामपुर पहुंचकर सरकार पर सवर्ण असंतोष का मुद्दा उठाया..

राहुल रत्न/बलरामपुर: जनवरी 2026 में UGC एक्ट के विरोध में बरेली सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफे के बाद अब यूपी में अलंकार अग्निहोत्री(Alankar Agnihotri) की राजनीतिक यात्रा सुर्खियों में है. दरअसल यूपी विधानसभा के चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं अग्निहोत्री सरकार पर उतने ही हमलावर होते दिख रहे हैं. इस कड़ी में इस्तीफा के बाद उन्होंने सबसे पहले फरवरी 2026 में वृंदावन से “सनातनी संस्कृति पार्टी” गठन का ऐलान किया.

इसके बाद देवरिया महापंचायत में काशी से 2027 विधानसभा चुनाव लड़ने का स्पष्ट संकेत दिया और अब बलरामपुर पहुंच कर ऐसे शब्द बाण चल रहे हैं जैसे कि वह कब से इस मौके की तलाश में थे. उनके सारे क्रियाकलापों से साफ नजर आ रहा है कि वह यूपी में सरकार के गड़बड़ाए सवर्ण बैलेन्स को अपनी तरफ हाईजैक करके आगामी चुनाव में कोई बड़ा उलटफेर करने के सपने देख रहे हैं.

बलरामपुर पहुंचकर क्या बोले?

बलरामपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि यूजीसी से जुड़ा यह नियम समाज में भेदभाव पैदा करने वाला है और सरकार को इसे तुरंत वापस लेना चाहिए. उनका कहना था कि समाज को बांटने वाली किसी भी नीति को स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ऐसे नियम लागू कर रही है जो सामाजिक संतुलन को प्रभावित कर सकते हैं.अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि स्वर्ण समाज और ब्राह्मण समाज लंबे समय से भाजपा के साथ रहा है, लेकिन अब समाज के भीतर असंतोष बढ़ रहा है.

ब्राह्मण-ठाकुर वोटबैंक को एकजुट करने की कोशिश

अलंकार अग्निहोत्री ने वृंदावन, बलरामपुर और देवरिया में कार्यक्रम कर ब्राह्मण-ठाकुर वोटबैंक को एकजुट करने की कोशिश तेज की है. इन कार्यक्रमों में BJP के स्थानीय कार्यकर्ताओं से लेकर शंकराचार्य भक्तों तक बड़ी संख्या में शामिल हुए. उनका संदेश साफ है कि स्वर्ण समाज और ब्राह्मण समाज लंबे समय से BJP के साथ रहा है, लेकिन अब समाज में असंतोष बढ़ रहा है. UGC नियम को “रोलेट एक्ट” और शंकराचार्य अपमान बताकर उन्होंने सरकार पर सामाजिक संतुलन बिगाड़ने का आरोप लगाया है.

यह भी पढ़ें: Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, जानिए कब होगी वोटिंग और कब आएगा रिजल्ट?

काशी से 2027 चुनाव लड़ने का दिया संकेत

देवरिया महापंचायत में अलंकार ने काशी (वाराणसी) से 2027 यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने का स्पष्ट संकेत दिया. उन्होंने कहा कि सनातन हितों की रक्षा के लिए नई पार्टी जरूरी है. BJP पर सवर्ण-शंकराचार्य विरोध का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि समाज को बांटने वाली नीतियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा. अलंकार ने IIT-BHU से इंजीनियरिंग की, 10 साल आईटी नौकरी की, पहले प्रयास में UPPCS-2019 में 15वीं रैंक लाई और लखनऊ, उन्नाव, बलरामपुर SDM रहे. जनवरी 2026 में UGC एक्ट विरोध में बरेली सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा दिया, जिसे सरकार ने अस्वीकार कर निलंबित किया. अब उनकी सनातनी संस्कृति पार्टी यूपी की ब्राह्मण राजनीति में नया मोड़ ला सकती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read