देश

AAP के स्थापना दिवस पर गौतम गंभीर ने CM केजरीवाल पर बोला हमला, पूछा- 11 साल में दिल्ली की जनता के लिए क्या किया?

AAP foundation day: आम आदमी पार्टी का आज 12वां स्थापना दिवस है. हालांकि इस मौके पर भी बीजेपी और आप आमने-सामने आ गई. पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और बीजेपी पर खुद को बदनाम करने का आरोप लगाया. इसके बाद दिल्ली बीजेपी के सासंद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने आप पर जमकर हमला बोलते हुए कई सवाल पूछे.

उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस पर आप(अरविंद केजरीवाल) कम से कम ये बताइए कि 11 साल में आपने दिल्ली की जनता के लिए क्या किया है? आधारभूत संरचना के लिए कितना रुपया खर्च किया है? प्रदूषण के लिए क्या किया है? विकास के लिए क्या किया है? सिर्फ मुफ्त में रेवड़ियां बांटने की बात मत कीजिए.

‘इतिहास में सबसे तेजी से बढ़ने वाली पार्टी बनी AAP’

वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आप के 12वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर पार्टी के सभी साथियों, वालंटियर्स और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी. इसके बाद उन्होंने कहा कि आप भारतीय इतिहास में सबसे तेजी से बढ़ने वाली पार्टी है, ये किसी चमत्कार से कम नहीं है. जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से दो राज्यों में सरकार बनीं और दो और राज्यों में विधायक बने. आज देश के हर कोने में आप के कार्यकर्ता हैं.

सीएम केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता देश को बचाने के लिए सर्वोच्च बलिदान देने को तैयार है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी युवाओं की पार्टी है. युवा ही देश का भविष्य हैं. युवाओं को देश की बागडोर संभालनी है. अपने 12वें स्थापना दिवस के अवसर पर, आज आम आदमी पार्टी नारा देती है.

सबसे ज्यादा AAP को निशाना बनाया गया

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में आप को जितना निशाना बनाया गया है, भारत के इतिहास में किसी अन्य राजनीतिक पार्टी को इतना निशाना नहीं बनाया गया. इन्होंने 250 से फर्जी मामले हम पर किए हैं. देश की सभी एजेंसियों को आप के पीछे लगा दिया. लेकिन उन्हें आज तक एक भी सबूत नहीं मिला.

यह पहली बार है…

यह पहला स्थापना दिवस है जब मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन, संजय सिंह और विजय नायर हमारे साथ नहीं हैं. उन्हें झूठे मामलों में जेल में डाल दिया. भाजपा को दूसरी पार्टियों के नेताओं पर झूठे मामले पर झुकाना आता है, लेकिन उन्हें आप को झुकाना नहीं पता. यह हम सब के लिए गर्व की बात है कि आज तक हमारा एक भी विधायक न बिका, न ही टूटा.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

बेटे अनंत की बातें सुन नम हुईं मुकेश अंबानी की आंखें, जियो की ऐतिहासिक लिस्टिंग पर दिखा परिवार का प्यार

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…

10 minutes ago

जियो की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, 104 से सीधे 80 लाख शेयरहोल्डर्स

Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…

10 minutes ago

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

1 hour ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़कर हुआ 63%; खाते में आएगा इतना एरियर

दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…

1 hour ago

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

2 hours ago