Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP Politics: “शिक्षा का हो रहा है व्यापार…नौजवानों को नहीं मिल रही है नौकरी”, अखिलेश यादव ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना

अखिलेश ने दावा किया कि, भाजपा के NDA को सपा का PDA समीकरण ही हरा सकता है. भाजपा गरीब, दलित और पिछड़ों से वे अधिकार भी छीन रही है, जो उन्हें संविधान से मिले हैं.

कार्यकर्ताओं के साथ अखिलेश यादव (फोटो-सोशल मीडिया)

UP Politics: लोकसभा चुनाव-2024 से पहले पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार भाजपा सरकार पर हावी होते दिखाई दे रहे हैं. शनिवार को बिजनौर में आयोजित जनसभा में सपा प्रमुख ने भाजपा सरकार पर हमला बोला और कहा कि भाजपा के NDA को सपा का PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समीकरण ही हरा सकता है. इसी के साथ उन्होंने कहा कि भाजपा गरीब, दलित और पिछड़ों से वे अधिकार भी छीन रही है, जो उन्हें संविधान से मिले हैं. अब जनता भी यह बात समझ चुकी है.

नूरपुर में पार्टी की सामाजिक न्याय यात्रा के समापन अवसर पर जनता को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि “बेरोजगार, नौजवानों को नौकरी नहीं, मिल रही पुरानी पेंशन बहाल हो और शिक्षा को जिस तरह से प्राइवेट हाथों में दिया जा रहा है, ऐसे में ये संभव ही नहीं कि गरीब पढ़ पाएं.” इसी के साथ अखिलेश ने ये भी कहा कि ” प्राइमरी, सेकेंडरी, हायर सेकंडरी, इंटर, मेडिकल कॉलेजों में कैसे गरीब पढ़ पाएगा? शिक्षा में जिस तरह का व्यापार चल रहा है, उसे रोका जाए.” इसी के साथ कहा कि सपा को जब भी मौका मिलेगा वह पीडीए के हक और सम्मान के लिए हरसंभव प्रयास करेगी. भाजपा 2014 में यूपी से ही केंद्र में आई थी और इस बार 2024 के चुनाव में यूपी से ही जाएगी.

ये भी पढ़ें- Prayagraj News: कट्टरपंथियों की तकरीरें सुनता था बस कंडक्टर पर हमला करने वाला लारेब हाशमी, पूछताछ में जुटी ATS

इसी के साथ अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि पहली बार आजादी के बाद उत्तर प्रदेश की इकॉनमी रेवेन्यू सरप्लस में आ गई है. बताओ हमारे नूरपुर के भाइयों बहनों कितने लोगों को समझ में आ गया होगा?’ इसी के साथ सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था को लेकर कहते हैं कि जीरो टॉलरेंस है पत्रकार साथियों बताओ कि जीरो टॉलरेंस क्या है?” हम तो कहेंगे कि अधिकारी हमें समझाओ कि जीरो टॉलरेंस क्या है. अधिकारी तो होगा, वही हमें बता दे कि जीरो टॉलरेंस क्या है?’

चिपक गया है नया शब्द

अखिलेश यादव सामाजिक न्याय यात्रा के समापन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला. इसी के साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के पक्ष में समीकरण बनाने की कोशिश भी की. साथ ही विश्वकप में हारी भारतीय टीम को लेकर प्रधानमंत्री का नाम लिए बिना कहा, “हार के साथ ही एक नया शब्द आया है, यह नाम जनता ने दिया है. आपकी भाषा में कहा जाए तो यह शब्द उन पर चिपक गया है.” सपा ने लखनऊ में जो इकाना स्टेडियम बनवाया है वहां मैच होता तो परिणाम दूसरा होता. इसी के साथ सीएम योगी पर हमला बोलते हुए कहा कि वे जब झूठ बोलते हैं तो अंग्रेजी में बात करते हैं ताकि जनता समझ न सके.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital