Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Kanpur Crime News: नाबालिगों को जबरन देह व्यापार में धकेलने और दुष्कर्म करने का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग

उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिसमें एक नाबालिग ने 9 लोगों पर दुष्कर्म करने और देह व्यापार के धंधे में जबरन धकेलने का आरोप लगाया है. पीड़ित ने पुलिस को एक ऑडियो क्लिप देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

सांकेतिक फोटो

उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिसमें एक नाबालिग ने 9 लोगों पर दुष्कर्म करने और देह व्यापार के धंधे में जबरन धकेलने का आरोप लगाया है. पीड़ित ने पुलिस को एक ऑडियो क्लिप देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस से की कार्रवाई की मांग

पीड़ित की तरफ से एक सामाजिक कार्यकर्ता ने कानपुर नगर कमिश्नरेट पुलिस को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है. जिसमें उसने लिखा है कि यूपी में अशोक गुप्ता नाम का शख्स नाबालिग लड़कों को डरा-धमकाकर देह व्यापार करवाता है और बच्चों के साथ दुष्कर्म करता है.

शिकायतकर्ता ने एक ऑडियो क्लिप पुलिस को सौंपी है. जिसको लेकर बताया गया हैं कि ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज पीड़ित नाबालिग की है. जिसमें उसने आरोपियों के नाम बताएं हैं. इसके अलावा ये भी बताया है कि आरोपियों ने पीड़ित को किन जगहों पर ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है.

9 लोगों पर पीड़ित ने लगाया आरोप

पीड़ित ने 9 आरोपियों का जिक्र ऑडियो क्लिप में किया है. जिसमें अशोक गुप्ता बाबापुरवा, कल्लू उर्फ कल्लू चंगा बगाही, शिवा वर्मा बगाही, अंकुर वर्मा, बबलू राजपूत, वैभव वर्मा, अंशुमान वर्मा, मगलू वर्मा और रंजीत साहू का नाम शामिल है. इन सभी पर पीड़त ने आरोप लगाया है. इन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया है. इसके अलावा जबरन दबाव बनाकर देह व्यापार के लिए अलग-अलग जगहों पर भेजा.

ये भी पढ़ें- Special Session: आज से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र, इन 4 बिलों पर होगी चर्चा, I.N.D.I.A अलायंस ने बुलाई बैठक

पुलिस पर घूस लेकर आरोपी को छोड़ने का आरोप

पीड़ित ने पुलिस पर भी आरोपियों से घूस लेने और कार्रवाई न करने का आरो लगाया है. पीड़ित का कहना है कि बाबूपुरवा थाने में आरोपी अशोक गुप्ता ने डेढ़ लाख रुपये दिए थे. जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया. जिसके बाद से अशोक गुप्ता खुलेआम घूम रहा है. अशोक गुप्ता को सैक्स रैकेट का सरगना बताया जा रहा है. पीड़ित का आरोप है कि गिरफ्तारी के बाद अशोक गुप्ता को छोड़ दिया गया. क्योंकि उसने थाने में पैसे और सोने की अंगूठी की अंगूठी के अलावा एक चेन दी थी. इसके अलावा बगाही चौकी पर भी 50 हजार रुपये दिए थे. इसलिए इस मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाए.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital