Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Janice Darbari: दिल्ली पहुंची मोंटेनेग्रो की राजदूत जेनिस दरबारी, LG वीके सक्सेना ने किया स्वागत

आपको बता दें कि डॉक्टर जेनिस दरबारी उन्हीं निगम परिवार से तालुक्कात रखती हैं. जेनिस जे निगम की पौत्री हैं.

Janice Darbari

Janice Darbari

Janice Darbari: मोंटेनेग्रो की राजदूत डॉक्टर जेनिस दरबारी दिल्ली पहुंचीं. राष्ट्रीय राजधानी के एलजी वीके सक्सेना ने उनका सम्मान और स्वागत किया.

इस दौरान जेनिस दरबारी ने जगदीश्वर निगम आईसीएस बनाम ब्रिटिश राज 9 अगस्त 1942 पर आधारित प्रशासक पुस्तक प्रस्तुत की. बता दें कि हाल ही में जेनिस यूपी के बलिया आई थीं.

बता दें कि देशभर में स्वतंत्रता दिवस की धूम है. 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ था. लेकिन यूपी का एक जिला बलिया भी है जिसने 20 अगस्त 1942 को ही खुद को आजाद करा लिया था.

उस दौरान तत्कालिन ब्रिटिश कलेक्टर जे निगम ने आधिकारिक तौर पर स्वतंत्रता सेनानी चित्तू पांडेय को पेपर सौंपा था. आपको बता दें कि डॉक्टर जेनिस दरबारी उन्हीं निगम परिवार से तालुक्कात रखती हैं. जेनिस जे निगम की पौत्री हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital