Bharat Express DD Free Dish

“कठिनाइयों को पार करके कैसे विश्व में सर्वश्रेष्ठ बल बना जा सकता है, इसका उत्तम उदाहरण BSF है” बीएसएफ अलंकरण समारोह में बोले अमित शाह

दिल्ली के विज्ञान भवन में बीएसएफ का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) शामिल हुए.

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह.

दिल्ली के विज्ञान भवन में बीएसएफ का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) शामिल हुए. उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “जब यह निर्णय लिया गया कि एक सीमा पर एक बल सुरक्षा प्रदान करेगा, तो BSF को 2 सबसे कठिन सीमाओं – बांग्लादेश और पाकिस्तान की रक्षा करने की जिम्मेदारी दी गई थी और आपकी क्षमताओं को देखते हुए, आपने इसे बहुत अच्छी तरह से सुरक्षित किया है”

अमित शाह (Amit Shah) ने आगे कहा, 1965 से लेकर 2025 तक अपने कर्तव्य के पथ पर निडर होकर सर्वोच्च बलिदान की भावना के साथ चलते हुए 2,000 से ज्यादा जिन सीमा प्रहरियों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, मैं पूरे राष्ट्र की ओर से उन्हें प्रणाम करता हूं. देशभक्ति के आधार पर सभी कठिनाईयों को पार करके कैसे विश्व में सर्वश्रेष्ठ बल बना जा सकता है उसका उत्तम उदाहण BSF है.

अमित शाह (Amit Shah) ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर तब हुआ, जब हमारे प्रधानमंत्री की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति, हमारी खुफिया एजेंसियों से सटीक जानकारी और सेना की मारक क्षमता का अद्भुत प्रदर्शन एक साथ आए. ऑपरेशन सिंदूर तब बना जब ये तीनों एक साथ आए.”

भारत ने उरी हमले का जवाब दिया- Amit Shah

उन्होंने कहा, “हमारा देश कई दशकों से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का सामना कर रहा है. पाकिस्तान ने वर्षों से कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है, लेकिन उसे उचित जवाब नहीं दिया गया. 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनी और पहला बड़ा हमला उरी में हमारे सैनिकों पर हुआ, उन्हें जिंदा जलाने का दुस्साहस किया और हमने उरी के तुरंत बाद सर्जिकल स्ट्राइक करके पहली बार आतंकवादियों के ठिकानों में घुसकर उन्हें करारा जवाब देने का काम किया.”

पाकिस्तान आतंकवाद को पालता है- Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री (Amit Shah) ने कहा , “हमने आतंकवादियों पर हमला किया, लेकिन पाकिस्तान ने साबित कर दिया कि वह आतंकवाद को प्रायोजित करता है. पाकिस्तान , आतंकवादियों पर हमले को खुद पर हमला मानता है. जब पाकिस्तानी सेना ने हमारे नागरिक ठिकानों और हमारे सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने की कोशिश की, तो भारतीय सेना ने कड़ा जवाब दिया. उन्होंने उनके हवाई ठिकानों पर हमला करके अपनी मारक क्षमता का प्रदर्शन किया. ”

गृह मंत्री ने आगे कहा कि भारत द्वारा आतंकी ठिकानों पर किए गए सटीक हमलों के बाद पाकिस्तान की पोल खुल गई है. “आज पाकिस्तान की पोल खुल गई है कि भारत में आतंकवाद पाकिस्तान प्रायोजित है. जब हमने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला किया तो पाकिस्तानी सेना ने जवाबी कार्रवाई की…पाकिस्तानी सेना के अधिकारी आतंकियों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए…”

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों के खिलाफ सेना का सर्च ऑपरेशन जारी, 3 से 4 आतंकी छिपे होने की सूचना

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बीएसएफ की भूमिका की प्रशंसा करते हुए अमित शाह ने कहा, “पूरे देश को सशस्त्र बलों और बीएसएफ पर गर्व है. तनाव के दौरान, बीएसएफ ने सीमा नहीं छोड़ी. जब उस तरफ से गोलाबारी हुई, तो बीएसएफ के जवानों ने उनका जवाब दिया.”

Amit Shah ने ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल किए गए स्वदेशी हथियारों की सटीकता को भी रेखांकित करते हुए कहा, “हमने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान स्वदेशी रक्षा हथियारों की सफलता भी देखी और मुझे यकीन है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगे.”

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read