रविवार को अहमदाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा दावा किया. उन्होंने (Amit Shah) कहा कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अगले साल होने वाले चुनावों में एनडीए बड़ी जीत दर्ज करेगा, क्योंकि देशभर की जनता कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को नकार चुकी है. शाह (Amit Shah) ने यह बयान अहमदाबाद नगर निगम के कार्यक्रम में दिया, जहां उन्होंने 1,500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले तीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.
2014 से लगातार जीत का दावा
अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि 2014 लोकसभा चुनाव से लेकर 2025 तक बीजेपी की जीत का सिलसिला जारी है. उन्होंने बताया कि 2024 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने और यह कई दशकों बाद बना रिकॉर्ड है. कांग्रेस महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली और अब बिहार से भी मिट चुकी है. हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाई और इसी सिलसिले को बंगाल और तमिलनाडु में आगे बढ़ाया जाएगा.
राहुल गांधी पर हमला
शाह (Amit Shah) ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी तंज कसा. उन्होंने (Amit Shah) कहा कि राहुल गांधी चुनाव हारने के बाद ईवीएम और मतदाता सूची को दोष देते हैं, जबकि जनता कांग्रेस को स्वीकार ही नहीं कर रही. उन्होंने कहा, “न ईवीएम खराब है, न मतदाता सूची, असल में जनता कांग्रेस और उसके साथियों को नकार रही है.”
खेलों पर बड़ा ऐलान
अमित शाह (Amit Shah) ने अहमदाबाद को खेलों का वैश्विक केंद्र बनाने का संकल्प जताया. उन्होंने कहा कि 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स और 2029 वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स के बाद अहमदाबाद 2036 ओलंपिक की मेजबानी करेगा. तीन नए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स इसी दिशा में कदम हैं.
ये भी पढ़ें-संसद में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल का जश्न, लोकसभा में पीएम मोदी करेंगे चर्चा की शुरुआत
धार्मिक परियोजनाओं का जिक्र
शाह (Amit Shah) ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पूर्ण हुआ और 2025 में मंदिर पर भगवा ध्वज फहराया गया. साथ ही उन्होंने बताया कि सीता मंदिर भी बिहार के सीतामढ़ी में 2026 तक तैयार होगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



