Bharat Express DD Free Dish

दार्जिलिंग में अमित शाह की जनसभा से पहले स्थानीय लोगों ने रखी अपनी राय, जानिए क्या कहा?

दार्जिलिंग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा को लेकर स्थानीय लोगों ने बेरोजगारी, शिक्षा, सड़क और पानी की समस्या पर अपनी राय रखी. कई लोगों ने बीजेपी सरकार से उम्मीद जताई, वहीं शाह ने पहाड़ी इलाकों के लिए स्थायी राजनीतिक समाधान और विकास का वादा किया.

Amit Shah Darjeeling rally: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा को लेकर लोगों ने अपनी बातें साझा कीं. एक निवासी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान शाह ने विदेश में फंसे लोगों की मदद की थी, जिससे वे सुरक्षित घर लौट पाए. वहीं कुछ लोगों ने इलाके में सड़क और पानी की समस्या उठाई और कहा कि ‘हर घर नल से जल’ योजना का काम यहां अधूरा है.

बेरोजगारी और शिक्षा पर चिंता

लीना राय ने कहा कि बेरोजगारी खत्म होनी चाहिए और शिक्षा की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए. उन्होंने शराब पर रोक लगाने की मांग की, क्योंकि युवाओं में शराब का सेवन बढ़ रहा है. उनका कहना था कि चुनाव के समय सरकार थोड़े काम करती है, लेकिन जीतने के बाद काम रुक जाता है.

बीजेपी सरकार की उम्मीद

रोमा नाम की महिला ने कहा कि बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने वाली है और इससे दार्जिलिंग को फायदा होगा. उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा व्यवस्था में हर जगह घोटाले हो रहे हैं, जबकि बीजेपी की सरकार में ऐसा नहीं होगा. डीबी लिंबू ने भी कहा कि विकास कार्य नहीं हुए हैं, इसलिए सरकार बदलनी जरूरी है.

ये भी पढ़ें-https://bharatexpress.com/india/samrat-choudhary-24th-chief-minister-of-bihar-bjp-first-cm-vijay-chaudhary-bijendra-prasad-yadav-deputy-cm-634538

अमित शाह का वादा

अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि अगर बंगाल में बीजेपी की सरकार बनी तो दार्जिलिंग, कुरसियांग और कालिम्पोंग के पहाड़ी इलाकों के लिए स्थायी राजनीतिक समाधान निकाला जाएगा. उन्होंने साफ किया कि पहाड़ों को राज्य से अलग नहीं किया जाएगा, बल्कि पूरे उत्तर बंगाल के विकास पर ध्यान दिया जाएगा. साथ ही चार बड़े टाउनशिप बनाने का वादा भी किया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

(साभार IANS न्यूज एजेंसी)



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read