देश

Amit Shah: “भविष्य में एक तमिल को देश का PM बनाया जा सकता है, पहले भी हमने दो बार गंवाया”, तमिलनाडु में बोले अमित शाह

Amit Shah Tamil Nadu Visit: केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर बीजेपी देश के अलग अलग हिस्सों में कार्यक्रम कर रही है और सरकार द्वारा किए गए कामों की उपलब्धियां गिना रही है. इसी सिलसिले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज तमिलनाडू पहुंचे. यहां उन्होंने वेल्लोर की कार्यकर्ताओं के साथ एक बंद कैमरे में बैठक की. इस दौरान गृहमंत्री शाह ने कहा कि भविष्य में किसी तमिल को देश का प्रधानमंत्री बनाया जा सकता है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, शाह ने रविवार को दक्षिण चेन्नई में बीजेपी के साथ बैठक में कहा कि,”पहले ऐसे मौका आया था जब तमिल से पीएम बनाया जा सकता था, लेकिन वो मौका गंवाया जा चुका है. हमने दो प्रधानमंत्रियों कामराज और मूपनार को खोया है. इसके लिए प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी डीएमके जिम्मेदार है.

अमित शाह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से 2024 को लेकर मंथन किया है. इस मंथन में तमिलनाडु से कम से कम 20 से ज्यादा सीटें जीतने की बात कही गयी है. उन्होंने कहा कि इसी दिशा में काम किया जाना चाहिए. उन्होंने बूछ समितियों को मजबूत करने का भी आह्वान किया है.

DMK-UPA पर जमकर बरसे शाह

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि, “10 साल तक DMK-UPA सरकार में रही, पहले भी 8 साल तक सत्ता में रहे लेकिन CAPF, NEET और अन्य परिक्षाओं में तमिलनाडु के बच्चों को तमिल में पेपर लिखने की छूट नहीं थी. अब ऑल इंडिया सर्विसेज़, NEET, CAPF की परीक्षाएंं तमिल भाषा में भी ली जाती हैं.

यह भी पढ़ें- UP Politics: पसमांदा मुसलमानों को लुभाने की कोशिश में BJP ने विधायक संगीत सोम के काटे पर!, ‘लव जिहाद यात्रा’ पर लगाई रोक

मोदी सरकार ने दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाया

अमित शाह ने अपने संबोधन में आगे कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाने का काम किया है. अभी नई संसद भवन का लोकार्पण किया और तमिलनाडु के चोल साम्राज्य के सेंगोल को संसद भवन में स्थापित किया. तमिलनाडु के दौर को लेकर रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री ने ट्वीट किया, ”मैंने दक्षिण चेन्नई संसदीय क्षेत्र के शक्तिकेंद्र प्रभारियों, जिला प्रभारियों और मंडल प्रमुखों के साथ विचार-विमर्श किया. मैंने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी की पहचान स्थापित करने के लिए उनकी ओर से किए गए प्रयासों की सराहना की.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

33 minutes ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

40 minutes ago

रामपुर जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल गाजियाबाद कोर्ट में होगी पेशी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…

49 minutes ago

बिहार में BJP की बढ़ी ताकत, दो निर्दलीय MLC ने थामा कमल का दामन

BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…

1 hour ago

AI का सहारा लेकर भर्ती बढ़ाने की कोशिश में जैश, मसूद अजहर के नाम पर बनाया जा रहा नया प्रोपेगेंडा

Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…

1 hour ago