पश्चिम बंगाल की सियासत में साल 2026 एक ऐसी तारीख के रूप में दर्ज हो गया है, जिसने राज्य की पूरी तस्वीर ही बदल दी. विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रचंड जीत के बाद आज जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे, तो नजारा देखने लायक था. एयरपोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं का हुजूम, शंखों की गूंज और ‘जय श्री राम’ के नारों के बीच शाह ने बंगाल की जनता का आभार जताया.
बंगाल ने दिया आपार स्नेह और विश्वास: Amit Shah
सबसे खास बात ये रही कि अमित शाह ने अपनी बात की शुरुआत बांग्ला भाषा से की, जिसने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया. उन्होंने कहा, बंगाल ने भाजपा को जो अपार स्नेह और विश्वास दिया है, उसके लिए मैं समूचे बंगाल को प्रणाम करता हूं.
15 साल का इंतजार
अमित शाह का ये दौरा सिर्फ एक औपचारिक मुलाकात नहीं है, बल्कि ये बंगाल में 15 साल पुराने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के शासन के अंत का आधिकारिक ऐलान भी है.
বাংলা, বিজেপিকে যে অপরিসীম স্নেহ, বিশ্বাস ও সমর্থন দিয়েছে, তার জন্য আমি সমগ্র বঙ্গবাসীকে প্রণাম জানাই।
📍কলকাতা বিমানবন্দর pic.twitter.com/o1kly9qoKG
— Amit Shah (@AmitShah) May 8, 2026
शाह ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि बंगाल की जनता ने अब डर, हिंसा और घुसपैठ की राजनीति को पूरी तरह नकार दिया है. उन्होंने जोर देकर कहा कि ये जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास और सुशासन वाले मॉडल पर जनता की पक्की मोहर है.
एयरपोर्ट से शुरू हुई अगली रणनीति
कोलकाता एयरपोर्ट से निकलने के बाद अमित शाह का काफिला सीधे पार्टी मुख्यालय की ओर रवाना हुआ. माना जा रहा है कि वह नवनिर्वाचित विधायकों के साथ एक हाई-प्रोफाइल बैठक करेंगे. इस बैठक में न केवल नई सरकार के गठन पर चर्चा होगी, बल्कि अगले 5 सालों के लिए बंगाल के विकास का रोडमैप भी तैयार किया जाएगा. भाजपा का संकल्प बंगाल को एक सुरक्षित और समृद्ध राज्य बनाने का है, और शाह की मौजूदगी इस मिशन को और गति देने वाली है.
बदलाव की बयार
बंगाल के आम लोगों के लिए ये चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि एक नई उम्मीद की तरह है. अमित शाह ने भरोसा दिलाया कि अब बंगाल विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बंगाल की पुरानी गरिमा को वापस लाने और इसे देश का सबसे विकसित राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.
ये भी पढ़ें: विरासत के साथ आधुनिक भारत का संगम: सोमनाथ मंदिर की 75वीं वर्षगांठ पर 11 मई को पीएम मोदी का विशेष कार्यक्रम
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



