Urdu Conclave 2026

शिलांग में बड़ा मंथन: अमित शाह की अध्यक्षता में NEC की 73वीं बैठक, विकास पर फोकस

Amit Shah NEC meeting: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में शिलांग में उत्तर पूर्वी परिषद (NEC) की 73वीं बैठक आयोजित होगी. बैठक में पूर्वोत्तर भारत के विकास, कनेक्टिविटी, बुनियादी ढांचे और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा होगी.

Amit Shah NEC meeting: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की अध्यक्षता में उत्तर पूर्वी परिषद (NEC) की 73वीं पूर्ण बैठक मेघालय की राजधानी शिलांग में आयोजित की जाएगी. इस बैठक में पूर्वोत्तर भारत के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी. इसमें राज्यों के बीच बेहतर तालमेल, बुनियादी ढांचे का विस्तार और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने जैसे विषय शामिल रहेंगे.

ज्योतिरादित्य सिंधिया का पूर्वोत्तर दौरा

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) बुधवार से दो दिवसीय दौरे पर शिलांग पहुंचेंगे. अपने इस दौरे में वे कई अहम बैठकों में हिस्सा लेंगे. वे न केवल NEC की बैठक में शामिल होंगे, बल्कि पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास से जुड़े अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे.

तकनीक और अंतरिक्ष पर भी चर्चा

दौरे के दौरान सिंधिया नॉर्थ ईस्टर्न स्पेस एप्लीकेशंस सेंटर से जुड़ी बैठक में भी शामिल होंगे. इस बैठक में अंतरिक्ष तकनीक और आधुनिक वैज्ञानिक साधनों के उपयोग से क्षेत्रीय विकास को तेज करने पर विचार किया जाएगा. खासकर प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर रहेगा.


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी और रबि लामिछाने की अहम मुलाकात, भारत-नेपाल संबंधों को मिलेगी नई मजबूती


यह दौरा पूर्वोत्तर राज्यों में चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा के लिए भी अहम माना जा रहा है. केंद्र सरकार द्वारा क्षेत्र में कनेक्टिविटी, सड़क और डिजिटल नेटवर्क, पर्यटन, कृषि, कौशल विकास और रोजगार से जुड़ी योजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है. बैठक में इन योजनाओं की प्रगति और आगे की रणनीति पर भी चर्चा होने की उम्मीद है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read