Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

नागपुर के ‘नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट’ पहुंचे अमित शाह ने कहा- PM Modi के नेतृत्व में हुआ स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे का विकास

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार (26 मई) को महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित ‘नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट’ में ‘स्वस्ति निवास’ के भूमिपूजन में शिरकत की. कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे का विकास हुआ है.

National Ayurveda Day 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह. (फाइल फोटो)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार (26 मई) को महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित ‘नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट’ में ‘स्वस्ति निवास’ के भूमिपूजन में शिरकत की. उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे का विकास हुआ है.

अमित शाह ने कहा, “कुछ वर्ष पहले तक कैंसर को एक असाध्य रोग माना जाता था. लेकिन, पिछले 15 वर्षों में देश में कई अच्छे कैंसर संस्थान खुले, जिससे कैंसर का इलाज सुलभ बनाने में मदद मिली.” उन्होंने नागपुर स्थित राष्ट्रीय कैंसर संस्थान की प्रशंसा करते हुए कहा, “राष्ट्रीय कैंसर संस्थान से मध्य प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के गरीब वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा और उन्हें यहां सर्वोत्तम उपचार मिलेगा.”

सरकारी मेडिकल कॉलेजों की संख्या दुगुने से अधिक हुई

केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में सरकार ने देश में स्वास्थ्य परिदृश्य में काफी बदलाव किया है. 40 साल पहले यदि कोई गरीब व्यक्ति गंभीर बीमारी से ग्रस्त होता था तो वह इलाज के लिए नहीं जाना चाहता था, क्योंकि इलाज महंगा होता था. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 60 प्रतिशत गरीब आबादी के लिए पांच लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त कर दिया है और राज्य सरकार की सहायता से 25 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त है, जिससे 60 प्रतिशत गरीब आबादी को मजबूती मिली है.

अमित शाह ने कहा, “2014 तक देश में सात एम्स थे, जबकि पिछले 11 वर्षों में 23 एम्स स्वीकृत हो गए हैं. इसके अलावा, 2014 तक देशभर में 387 सरकारी मेडिकल कॉलेज थे, जिनकी संख्या आज बढ़कर 780 हो गई है. इसी प्रकार, एमबीबीएस सीटों की संख्या जो 2014 तक 51,000 थी, अब बढ़कर एक लाख 18 हजार हो गई है, जबकि पीजी सीटें 31,000 से बढ़कर 74,000 हो गई हैं.”

10 सालों में 1 लाख करोड़ बढ़ा स्वास्थ्य बजट

अमित शाह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए विपक्षी कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “ये कांग्रेस के लोग कुछ भी कहते हैं, यह उनकी संस्कृति है. और जब मैं कुछ कहता हूं तो उन्हें बहुत बुरा लगता है. लेकिन, मैं उन्हें फिर से बताना चाहता हूं कि 2013-14 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार का स्वास्थ्य बजट 37,000 करोड़ रुपए था, लेकिन 2025-26 में पीएम मोदी ने संसद में एक लाख, 35 हजार करोड़ रुपए का स्वास्थ्य बजट पारित किया. पीएम मोदी ने स्वास्थ्य बजट में एक लाख करोड़ रुपए का खर्च बढ़ाया.”

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे का विकास तत्कालीन कांग्रेस सरकार से कहीं अधिक है.”

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया संबोधित

इससे पहले, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “2023 में जब राष्ट्रीय कैंसर संस्थान का उद्घाटन हुआ था, तब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को आना था. लेकिन कुछ कारणों से वे तब नहीं आ सके. उस समय उन्होंने वादा किया था कि वह अगली बार कार्यक्रम में जरूर आएंगे और आज वह ‘स्वस्ति निवास’ के भूमिपूजन के लिए आए हैं.”

उन्होंने कहा, “कैंसर का इलाज लंबी अवधि तक चलता है, ऐसे में मरीजों के परिजनों को बड़े शहरों में ठहरने में काफी दिक्कतें होती हैं. मैं पहले कई बार राष्ट्रीय कैंसर संस्थान आया हूं और हर बार मैंने कई परिजनों को लॉन पर सोते हुए देखा है, तब बहुत दुख होता था. कैंसर पीड़ितों के परिजनों को इलाज की अवधि में अस्पताल के पास ही ठहरने की सुविधा मिल सके, इसके लिए यह ‘स्वस्ति निवास’ बनाया जा रहा है. भविष्य में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान को एक राष्ट्रीय स्तर के रिसर्च इंस्टिट्यूट के रूप में भी विकसित किया जाएगा.”


ये भी पढ़ें: अगर कोई हमारी बहनों के सिंदूर को मिटाएगा, तो उसका भी मिटना तय हो जाता है, दाहोद में बोले पीएम मोदी


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital