Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही, अमित शाह ने सीएम उमर अब्दुल्ला से की बात, हर संभव मदद का भरोसा दिया

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जानकारी दी कि उन्होंने अमित शाह को किश्तवाड़ क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराया है.

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और J&K सीएम उमर अब्दुल्ला. (फाइल फोटो)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना के बाद जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से फोन पर बात की है. इस दौरान, गृह मंत्री ने भरोसा दिया कि केंद्र सरकार हर परिस्थिति में जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है.

Amit Shah ने एक्स पर किया पोस्ट

अमित शाह (Amit Shah) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “किश्तवाड़ जिले में बादल फटने की घटना पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री से बात की. स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य कर रहा है. एनडीआरएफ की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई हैं. हम स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं और हर परिस्थिति में जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं. जरूरतमंद लोगों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया.”

सीएम अब्दुल्ला ने अमित शाह को दी जानकारी

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जानकारी दी कि उन्होंने अमित शाह (Amit Shah) को किश्तवाड़ क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराया है. उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मैंने अभी-अभी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की और किश्तवाड़ की स्थिति से अवगत कराया. खबर गंभीर और सटीक है, बादल फटने से प्रभावित क्षेत्र से सत्यापित जानकारी आने में देरी हो रही है. बचाव कार्यों के प्रबंधन के लिए जम्मू-कश्मीर के भीतर और बाहर से सभी संभव संसाधन जुटाए जा रहे हैं.”

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि वह किसी चैनल या समाचार एजेंसी से बात नहीं करेंगे. घटना को लेकर सरकार जब भी संभव होगा, जानकारी साझा करेगी.

यह भी पढ़ें- Jammu and Kashmir के किश्तवाड़ के बादल फटने से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

किश्तवाड़ के चशोती इलाके में गुरुवार को बादल फटने के बाद अचानक बाढ़ आई. स्थानीय विधायक सुनील शर्मा ने बताया कि यह घटना उस जगह पर हुई, जहां श्री मचैल यात्रा के लिए चार पहिया वाहन खड़े होते हैं और कई अस्थायी दुकानें लगी हुई हैं. एडीसी किश्तवाड़ के अनुसार, श्री मचैल यात्रा अगली सूचना तक स्थगित कर दी गई है.

स्थानीय पुलिस-प्रशासन के अलावा एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियां बड़े पैमाने पर राहत व बचाव कार्य जुटी हैं. एनडीआरएफ ने एक बयान में कहा कि उपकरणों से लैस दो टीमों के लगभग 180 सदस्यों को उधमपुर बेस से रवाना किया गया है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital