Urdu Conclave 2026

सीएम मोहन चरण माझी के जन्मदिन पर अमित शाह ने दी शुभकामनाएं, बोले- लोकसेवा को दे रहे गति

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप राज्य में लोकसेवा और सुशासन को नई गति दे रहे हैं.

Amit Shah wished CM Mohan Charan Majhi on his birthday

ओडिशा की राजनीति में मुख्यमंत्री Mohan Charan Majhi का नाम अक्सर ही चर्चा में रहता है. आज उनके जन्मदिन के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah का ने उन्हें शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के विजन को आगे बढ़ा रहे हैं.

लोकसेवा के कार्यों को दे रहे गति: Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके कामकाज और नेतृत्व की खुलकर सराहना की.

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मोदी जी के विजन के अनुरूप आप प्रदेश में लोकसेवा के कार्यों व सुशासन को निरंतर गति दे रहे हैं.’ इसके साथ ही उन्होंने महाप्रभु जगन्नाथ से मुख्यमंत्री के दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना भी की.

पीएम मोदी ने भी जताया भरोसा

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा ओडिशा के परिश्रमी मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.

पीएम मोदी ने ये भी कहा कि मोहन चरण माझी ने ओडिशा के विकास को नई रफ्तार दी है और खासकर युवाओं को सशक्त बनाने के लिए सराहनीय काम किया है. उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे इसी तरह जनसेवा में लगे रहें.

युवा और आत्मनिर्भरता उनकी प्राथमिकता

सीएम मोहन माझी की नीतियों में युवाओं का विशेष स्थान रहा है. कौशल विकास, रोजगार के नए अवसर और आत्मनिर्भरता से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है. उनका मानना है कि अगर युवा मजबूत होंगे, तो राज्य अपने आप प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ेगा. यही सोच उनके फैसलों में भी दिखाई देती है. गांवों, आदिवासी क्षेत्रों और पिछड़े इलाकों तक विकास की रोशनी पहुंचाने का उनका प्रयास उन्हें एक जमीन से जुड़े और संवेदनशील नेता के रूप में स्थापित करता है.

ये भी पढ़ें: सीएम मोहन माझी के जन्मदिन के अवसर पर पीएम मोदी ने कहा- ‘ओडिशा के विकास को दे रहे दिशा’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read