रोटी खाते ही खुजली या पेट दर्द? जानें Wheat Allergy के संकेत और बेस्ट विकल्प
खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह
Amritpal Singh: ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. भगोड़े अमृतपाल को मोगा के गुरुद्वारा से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को 36 दिनों बाद यह बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. अभी तक अमृतपाल पुलिस को चकमा देते हुए फरार चल रहा था. जानकारी के मुताबिक, मोगा के एक गुरुद्वारे में अमृतपाल ने शरण ले रखी थी. यहीं से सरेंडर के बाद उसकी गिरफ्तारी हुई. गिरफ्तारी से पहले अमृतपाल ने गुरुद्वारे में प्रवचन भी दिया था.
पुलिस ‘वारिस पंजाब के चीफ’ को पकड़ने के लिए काफी दिनों से ऑपरेशन चला रही थी. इससे पहले उसकी पत्नी किरणदीप कौर को अमृतसर एयरपोर्ट पर रोककर पूछताछ की थी. जिसके बाद उसे भी हिरासत में ले लिया गया था.
अमृतपाल की गिरफ्तारी पर पंजाब पुलिस ने ट्वीट करते हुए लिखा- अमृतपाल को मोगा से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस की अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, न ही कोई गलत और निराधार खबर फैलाएं. शांति बनाए रखें.
पंजाब पुलिस ने खालिस्तानी समथर्क अमृतपाल पर शिकंजा कसने के लिए उसके सहयोगियों को गिरफ्तार किया था. कुछ दिनों पहले पुलिस ने अमृतपाल सिंह के करीबी पपलप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के संयुक्त अभियान के द्वारा उसकी गिरफ्तारी पंजाब के होशियारपुर से हुई थी और उसे राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में लिया गया है.
इससे पहले खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल के कई साथियों के असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया है. हालांकि जानकारी के मुताबिक, उसको भी इसी जेल में भेजा जा सकता है. अमृतपाल अजनाला कांड के बाद से वह फरार चल रहा था. इस कांड में अमृतपाल ने अपने खालिस्तानी समर्थकों के साथ पुलिस थाने पर हमला बोल दिया था. जिसमें कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे. उसने अपने साथी की रिहाई के लिए इस घटना को अंजाम दिया था. वहीं इस घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय एक्शन में आया था और जांच के निर्देश दिए थे.
टेरर फंडिंग मामले में 2019 से तिहाड़ जेल में बंद बारामूला सांसद राशिद इंजीनियर की…
SBI Credit Card Charges December 2026: SBI कार्ड 1 दिसंबर 2026 से क्रेडिट कार्ड के…
Colombo Security Conclave: मालदीव में आयोजित कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव की 8वीं एनएसए स्तर की बैठक…
दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर के पारिवारिक ट्रस्ट विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई.…
पाकिस्तानी वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' की भारत में रिलीज को लेकर…
कोलकाता नगर निगम चुनाव और वार्ड परिसीमन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने अहम प्रस्ताव रखते…