Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Amroha: रील बनाने के चक्कर में सनकी युवकों ने लोगों की जान डाली जोखिम में, बुलेट को पेट्रोल से नहलाया, वीडियो वायरल

सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि, पेट्रोल से बाइकों नहलाने के मामले में तीन लोगों को पकड़ा है और आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

गिरफ्तार युवक

-अरूण चाहल

Amroha: उत्तर प्रदेश के अमरोहा से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां से जानकारी सामने आ रही है कि एक सनकी युवक ने लोगों की जान की परवाह भी नहीं की और जान जोखिम में डालने का खेल खेल डाला. इस सम्बंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि, एक युवक खुद ही अपनी बुलेट में पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल भर रहा है और फिर पेट्रोल उसकी टंकी से बाहर निकलने लगता है, लेकिन वो शख्स पेट्रोल को बहने से रोकने के बजाय बुलेट को पेट्रोल से नहलाता रहता है. तो वहीं वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने पुलिस से युवक पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है साथ ही ये भी कहा है कि, उसकी इस हरकत से बड़ा हादसा हो सकता था.

पूरा मामला अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है. यहां पर रईसजादो का स्टंटबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. स्टंटबाज इन्स्टाग्राम पर रील बनाकर फेमस होने के लिए मौत का स्टंट कर रहे थे, जिसमें अपनी बाइक की टंकी को फुल कराकर ओवरफ्लो होने के बाद पंप पर पेट्रोल से बाइक को धोने लगा जिसका वीडियो बनाकर खुद को फेमस करना चाह रहा था लेकिन इस वीडियो के सोशल मीडिया के वायरल होने के बाद ही पुलिस ने इसको संज्ञान में लिया और फिर अमरोहा पुलिस ने वीडियो की पहचान की. इसके बाद पुलिस ने हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के रहने वाले युवकों से पूछताछ की और फिर छानबीन के बाद पुलिस स्टंटबाज युवक तक पहुंच गई और युवक के साथ ही पेट्रोल पंप के सेल्समैन सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस मामले में पुलिस अभी आगे की जांच कर रही है. इस सम्बंध में सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि, पेट्रोल से बाइक नहलाने के मामले में तीन लोगों को पकड़ा है और आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें- UP News: राधा मोहन अग्रवाल बने राष्‍ट्रीय महामंत्री, लक्ष्मीकांत बाजपेई का बढ़ा कद, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी पहली प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोग मांग कर रहे हैं कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि इस तरह की रील बनाने की सनक में लोगों की जान को आफत में डालने की कोशिश फिर कोई न कर सके. वहीं पकड़े जाने के बाद तीनों ने इस तरह की हरकत न किए जाने की शपथ ली और स्टंटबाजी न करने की भी शपथ खाई. बता दें कि इस मामले में मोहम्मद शमी, सेल्समैन तरुण, अजहर को गिरफ्तार किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest