अनंत सिंह लव स्टोरी (इमेज-X.com/gaurilifestyle)
Anant Singh Love Story: बिहार के मोकामा के रहने वाले बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की तैयारियां चल रही हैं. 25 नवंबर को उनकी शादी अमेरिका में रहने वाले ऋषिकेश कुमार से होनी है. 20 नवंबर को तिलक समारोह रखा गया है. इस बीच अनंत सिंह की अपनी लव स्टोरी भी चर्चा में आ गई है. उन्होंने खुद बताया कि कैसे कॉलेज में परीक्षा देने आई नीलम देवी को देखते ही ‘लव एट फर्स्ट साइट’ हो गया और कैसे उन्होंने किसी को बिना बताये शादी कर ली.
अनंत सिंह से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वो एक महिला पत्रकार को अपने लव मैरिज के बारे में बताते हैं.
कैसे हुई छोटे सरकार की शादी?
महिला पत्रकार ने अनंत सिंह से उनकी लव मैरिज को लेकर सवाल किया. इस पर उन्होंने कहा कि हां उनकी लव मैरिज हुई थी. अनंत सिंह कहते हैं कि वो किसी को परीक्षा दिलाने के लिए कॉलेज गए थे. उसी दौरान नीलम देवी भी परीक्षा देने पहुंची थीं. वहीं उन्होंने पहली बार नीलम देवी को देखा और देखते ही दिल हार बैठे.
अनंत सिंह भी पहले अपनी पत्नी से डरते थे
पत्रकार- कहते हैं आपकी लव मैरिज हुई है क्या यह सही बात है
अनंत सिंह- हां हां सही बात है लव मैरिज ही हैपत्रकार- कहां देखे थे आप भाभी को
अनंत सिंह – कॉलेज में देखे थेपत्रकार- लेकिन प्यार का इजहार किसने किया था
अनंत सिंह- यह इजहार पिजहार हम नहीं जानतेपत्रकार- लेकिन बताया कौन हम तुमसे शादी करना चाहते हैं
अनंत सिंह – किसी ने नहीं कहा, हम अपने साथ ले आए और काली मंदिर में शादी कर लिया कोई किसी को कहने नहीं गया
— Bhanu Nand (@BhanuNand) November 15, 2026
नीलम देवी को साथ ले गए और कर ली शादी
अनंत सिंह ने बताया कि नीलम देवी से शादी करने के लिए उन्होंने किसी से इजाजत नहीं मांगी. पत्रकार ने जब पूछा कि लव मैरिज कैसे हुई तो उन्होंने कहा,
नीलम देवी को हम अपने साथ ले गए और काली मंदिर में शादी कर ली. कोई किसी को कहने नहीं गया कि हम आपसे शादी करना चाहते हैं.
बताया जाता है कि अनंत सिंह नीलम देवी को कोलकाता ले गए थे, जहां दोनों ने काली मंदिर में शादी की थी. इस तरह कॉलेज में शुरू हुई मुलाकात शादी तक पहुंच गई.
साथ बैठकर खाना भी नहीं खाते अनंत सिंह
बातचीत के दौरान महिला पत्रकार ने अनंत सिंह से यह भी पूछा कि क्या नीलम देवी उन्हें खाने-पीने को लेकर टोकती हैं? इस पर विधायक ने कहा कि ऐसा नहीं होता है. उन्होंने बताया कि घर में दोनों के लिए नौकर खाना परोसते हैं और वे साथ बैठकर खाना भी नहीं खाते. जो खाना बन जाता है वही खा लेते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



