देश

MP Elections: नहीं भाया AAP का प्यार…6 दिन बाद ही छोड़ दी ‘झाडू’, फिर कांग्रेस में की ‘घर वापसी’, जानें कौन हैं रामपाल सिंह?

MP Election 2023: मध्यप्रदेश चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी हाथ आजमाने की कोशिश कर रही है. पार्टी ने 21 अक्टूबर को अपने प्रत्याशियों की सूची की थी. इसमें पार्टी ने पूर्व विधायक रामपाल सिंह को ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र अपना उम्मीदवार बनाया था. लेकिन 6 दिन बाद ही उन्होंने पारा बदल लिया और फिर कांग्रेस में वापसी कर ली. इस तरह उन्होंने आप को एक बड़ा झटका दे दिया.

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस में टिकट न मिलने के चलते उन्होंने आम आदमी पार्टी जॉइन की थी, यहां आप ने उन्हें ब्यौहरी सीट से प्रत्याशी भी बनाया, लेकिन पूर्व विधायक रामपाल आप में सप्ताह भर भी नहीं रूके और फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए.

कौन हैं रामपाल सिंह?

बता दें कांग्रेस पार्टी ने अपनी प्रत्याशियों की सूची में ब्यौहारी विधानसभा पर रामपाल सिंह का नाम नहीं डाला था. कांग्रेस ने उन्हें साल 2013 में चुनाव लड़ाया था और वह विधायक बने थे. इस बार भी मजबूत दावेदार थे, लेकिन उनको टिकट नहीं मिला. पार्टी उनकी जगह युवा चेहरे रामलखन सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया. इस बात से नाराज होकर उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और आम आदमी पार्टी को जॉइन कर लिया, लेकिन यहां उनका मन नहीं पार्टी छोड़ दी. जबकि आप ने उन्हें प्रत्याशी भी घोषित किया था.  6 दिन फिर से कांग्रेस में वापसी करते हुए रामपाल ने कहा कि भटक गए थे और अपने घर वापस आ गए हैं.

यह भी पढ़ें-  “हमारी 50 साल की राजनीति में ED ने कभी चुनाव के समय छापेमारी नहीं की, एक दिन BJP भी भुगतेगी”, मल्लिकार्जुन खड़गे ने बोला हमला

प्रदेश में 17 नवंबर को होगा मतदान

मध्यप्रदेश में चुनाव जीतना दावा जोर-शोर से कर रही है. हालांकि पार्टी के भीतर टिकट बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है. वैसे तो पार्टी ने 230 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. लेकिन संभव है कि पार्टी अभी भी कुछ प्रत्याशियों को बदल सकती है. उम्मीदवारों के लिए नामांकन पर्चा भरने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर है. जबकि फॉर्म वापसी 2 नवंबर तक होनी हैं. प्रदेश में मतदान 17 नवंबर को होगा और चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

38 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

55 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

1 hour ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

1 hour ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago