दुनिया

Israel Hamas War: इजरायली PM बंधकों के परिजनों से मिले, हमास की कैद में हैं 229 लोग, Egypt के राष्ट्रपति से PM मोदी ने की बात

Israel Hamas War: पश्चिमी एशिया में इजरायल और हमास की जंग छिड़े आज 22 दिन हो गए हैं. दोनों ओर से मारा-मारी में अब तक 6 हजार से ज्‍यादा लोगों की जानें जा चुकी हैं. हालांकि, अभी इस युद्ध के थमने के आसार नहीं हैं, क्‍योंकि फिलिस्‍तीनी आतंकी समूह ‘हमास’ बंधक बनाए गए लोगों को छोड़ने को तैयार नहीं है. ऐसे में इजरायली डिफेंस फोर्सेस हमास को मिटाने पर आमादा हैं. इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अभी कुछ बंधकों के परिजनों से मुलाकात की है.

दूसरी ओर, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मिस्र (Egypt) के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से फोन पर बात की. दोनों नेताओं ने इजरायल और हमास की जंग को लेकर चर्चा की. उन्होंने भारत-मिस्र के रिश्तों को मजबूत करने पर भी बातचीत की. माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्‍यान क्षेत्र में तनाव कम करने पर था; चूंकि मिस्र ही वो देश है, जो इजरायल और गाजा का सबसे करीबी पड़ोसी है. हालां‍कि, मुस्लिम देश होने के बावजूद मिस्र ने गाजा से भाग रहे मुसलमानों को अपने यहां शरण देने से मना कर दिया है, शरणार्थियों को घुसने से रोकने के लिए अपने बॉर्डर को सील कर लिया है.

यह भी पढ़िए: Israel Hamas जंग के बीच बड़ा सवाल— अरब देश हमास को कितनी मदद कर पाएंगे? क्या वे खुद इजरायल-अमेरिका-यूरोपीय यूनियन की तिकड़ी से बच पाएंगे?

हमास ने सुरंगों में 229 लोगों को बंधक बना रखा

टाइम्स ऑफ इजरायल ने बताया कि हमास की कैद में 229 बंधक हैं. इन लोगों के परिजन काफी समय से इजरायल के PM नेतन्याहू से मिलने की मांग कर रहे थे. परिजन बंधकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, वे चाहते हैं कि सरकार कैसे भी जल्‍द से जल्‍द हमास के कब्‍जे से बंधकों को छुड़ाए. खुफिया एजेंसियों का कहना है कि हमास ने इजरायल और अन्‍य देशों के लोगों को सुरंगों में छुपा रखा है, उनकी लोकेशन नहीं मिल रही है. ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर नेतन्याहू सरकार भी चिंतित है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

EaseMyTrip यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा, Apple Pay से अब तेजी से होगा पेमेंट

EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…

4 minutes ago

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में शामिल होंगे भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय, मीडिया के भविष्य पर रखेंगे विचार

इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…

22 minutes ago

व्यतीपात योग में पितृ पक्ष की सप्तमी श्राद्ध, जानें आज के पंचांग की खास बातें

Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…

3 hours ago