Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

MP Elections: नहीं भाया AAP का प्यार…6 दिन बाद ही छोड़ दी ‘झाडू’, फिर कांग्रेस में की ‘घर वापसी’, जानें कौन हैं रामपाल सिंह?

Congress: कांग्रेस में टिकट न मिलने के चलते उन्होंने आम आदमी पार्टी जॉइन की थी, यहां आप ने उन्हें ब्यौहरी सीट से प्रत्याशी भी बनाया, लेकिन पूर्व विधायक रामपाल आप में सप्ताह भर भी नहीं रूके और फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए.

रामपाल सिंह (फोटो सोशल मीडिया)

MP Election 2023: मध्यप्रदेश चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी हाथ आजमाने की कोशिश कर रही है. पार्टी ने 21 अक्टूबर को अपने प्रत्याशियों की सूची की थी. इसमें पार्टी ने पूर्व विधायक रामपाल सिंह को ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र अपना उम्मीदवार बनाया था. लेकिन 6 दिन बाद ही उन्होंने पारा बदल लिया और फिर कांग्रेस में वापसी कर ली. इस तरह उन्होंने आप को एक बड़ा झटका दे दिया.

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस में टिकट न मिलने के चलते उन्होंने आम आदमी पार्टी जॉइन की थी, यहां आप ने उन्हें ब्यौहरी सीट से प्रत्याशी भी बनाया, लेकिन पूर्व विधायक रामपाल आप में सप्ताह भर भी नहीं रूके और फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए.

कौन हैं रामपाल सिंह?

बता दें कांग्रेस पार्टी ने अपनी प्रत्याशियों की सूची में ब्यौहारी विधानसभा पर रामपाल सिंह का नाम नहीं डाला था. कांग्रेस ने उन्हें साल 2013 में चुनाव लड़ाया था और वह विधायक बने थे. इस बार भी मजबूत दावेदार थे, लेकिन उनको टिकट नहीं मिला. पार्टी उनकी जगह युवा चेहरे रामलखन सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया. इस बात से नाराज होकर उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और आम आदमी पार्टी को जॉइन कर लिया, लेकिन यहां उनका मन नहीं पार्टी छोड़ दी. जबकि आप ने उन्हें प्रत्याशी भी घोषित किया था.  6 दिन फिर से कांग्रेस में वापसी करते हुए रामपाल ने कहा कि भटक गए थे और अपने घर वापस आ गए हैं.

यह भी पढ़ें-  “हमारी 50 साल की राजनीति में ED ने कभी चुनाव के समय छापेमारी नहीं की, एक दिन BJP भी भुगतेगी”, मल्लिकार्जुन खड़गे ने बोला हमला

प्रदेश में 17 नवंबर को होगा मतदान

मध्यप्रदेश में चुनाव जीतना दावा जोर-शोर से कर रही है. हालांकि पार्टी के भीतर टिकट बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है. वैसे तो पार्टी ने 230 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. लेकिन संभव है कि पार्टी अभी भी कुछ प्रत्याशियों को बदल सकती है. उम्मीदवारों के लिए नामांकन पर्चा भरने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर है. जबकि फॉर्म वापसी 2 नवंबर तक होनी हैं. प्रदेश में मतदान 17 नवंबर को होगा और चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital