देश

‘कांग्रेस पार्टी का राम-विरोधी चेहरा देश के सामने आ चुका’, सोनिया गांधी, खरगे और अधीर रंजन के अयोध्या निमंत्रण को ठुकराने पर बोलीं स्मृति

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा पर देश-दुनिया के रामभक्तों की निगाहें जमी हुई हैं. इसके लिए रामनगरी में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. अयोध्या को भव्य रूप दिया जा रहा है. मंदिर निर्माण कार्य भी पूरा होने वाला है. राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से साधु संतों और फिल्मों सितारों समेत राजनेताओं को ‘प्राण-प्रतिष्ठा’ समारोह के लिए निमंत्रण भेजा जा रहा है. निमंत्रण को सत्ताधारी दल (भाजपा) के नेताओं ने सहर्ष स्वीकार किया, लेकिन मुख्य विपक्षी दल (कांग्रेस) के नेताओं ने अस्वीकार कर दिया.

कांग्रेस की सर्वेसर्वा सोनिया गांधी, अधीर रंजन चौधरी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अयोध्या में राम मंदिर के ‘प्राणप्रतिष्ठा’ समारोह का निमंत्रण आज अस्वीकार किया. इनको दिसंबर 2023 में ही निमंत्रण भेजा जा चुका था. हालांकि, उनके आने या न आने पर असमंजस की स्थिति थी. बहरहाल, कांग्रेस पार्टी ने अपना रूख साफ कर दिया है. जिसके बाद से ही भाजपा नेता कांग्रेस पर करारा हमला बोल रहे हैं. अभी भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है.

भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पटना में कहा, “कांग्रेस पार्टी का भगवान राम विरोधी चेहरा देश के सामने आ चुका है. यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में जिस पार्टी ने अदालत में दस्तावेज दिया था कि भगवान राम का कोई अस्तित्व नहीं है, उस कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व ने अब राम मंदिर के ‘प्राणप्रतिष्ठा’ के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया.”

स्मृति ईरानी बोलीं कि “सोनिया गांधी और कांग्रेस के नेतृत्व में INDI गठबंधन ने बार-बार सनातन धर्म का अपमान किया है. अब INDI गठबंधन के नेताओं द्वारा ‘प्राणप्रतिष्ठा’ के निमंत्रण को अस्वीकार करना उनकी सनातन विरोधी सोच को दर्शाता है.” स्मृति का वीडियो आप यहां देख सकते हैं.

यह भी पढ़िए: ‘INDI गठबंधन वाले सनातन धर्म पर हमला करके हिंदुओं को अपमानित कर रहे, लेकिन करोड़ों लोग करेंगे राम मंदिर के दर्शन’, पटना में बोले बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

सर्वपितृ अमावस्या पर राशि के अनुसार करें दान, जानें मेष से मीन तक के उपाय

Sarva Pitru Amavasya 2026 Daan: सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों के तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य का…

14 minutes ago

महिला पहलवानों की अपील पर राऊज एवेन्यु कोर्ट में सुनवाई; बृजभूषण सिंह को बरी किए जाने को दी गई है चुनौती

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को यौन शोषण के आरोपों से बरी किए…

15 minutes ago

Ayodhya News: पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आलिया जुबैरी से मारपीट का आरोप, पेट्रोल पंप विवाद में हंगामा

अयोध्या में पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आलिया जुबैरी ने पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी के विवाद…

18 minutes ago

जिस मां ने पाला, उसी की बन गई कातिल, इंस्टाग्राम वाले प्यार के लिए बेटी ने उठाया खौफनाक कदम

Sonipat Mother Murder Case: हरियाणा के सोनीपत में बेटी जानवी पर अपने प्रेमी विकास के…

26 minutes ago

मान सरकार को बड़ा झटका? जज नागू ने खुद को सुनवाई से किया अलग, अब 12 को फैसला

Bhagwant Mann OSD Case: पंजाब सीएमओ के कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका…

50 minutes ago

‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा हक…’ जंतर-मंतर बैन के खिलाफ भड़की यूथ कांग्रेस, हाईकोर्ट ने लटकाया मामला

Delhi High Court: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के खिलाफ यूथ कांग्रेस पहुंची…

1 hour ago